रियलिटी शो 'लॉक अप' का टीज़र रिलीज़- कंगना रनौत ने नेपोटिज्म से लेकर सलमान, करण पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने रियलिटी शो लॉक अप के होस्ट के रूप में अपना पहला लुक लॉन्च करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वही, फैंस के उत्साह को बढ़ाते हुए कंगना रनौत ने अब शो का टीज़र भी रिलीज कर दिया है। अपनी पहली झलक के साथ ही यह पक्की बात है कि ये शो काफी कंट्रोवर्शियल होने वाला है।
टीज़र में कंगना लॉकअप से रूबरू करवाते हुए नज़र आ रही हैं। साथ ही, खेल के नियम बताते हुए, उन्होंने अपने सभी नफरत करने वालों के प्रति कटाक्ष जताई है और इंडस्ट्री के नेपोटिस्म पर भी चुटकी लेते हुए दिखाई दीं।

टीजर में कंगना ने कहा- "मुझे नफरत करने वालों का सामना करना पड़ा है.. जिन्होंने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की और मेरे खिलाफ नेपोटिज्म का इस्तेमाल किया। उन्होंने मेरी लाइफ को 24X7 रियलिटी शो में बदल दिया। लेकिन अब मेरी बारी है। मैं ला रही हूं, सभी रियलिटी शो का बाप। यहां पापा के पैसों से भी जमानत नहीं मिलेगी।"
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा,"Mera jail hai aisa, na chalegi bhaigiri na papa ka paisa! .. शो का ट्रेलर 16 फरवरी को आएगा।
ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर इस शो को 24x7 लाइवस्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को सीधे प्रतियोगियों से रूबरू कराएंगे। दर्शकों को अपने चुने हुए प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने और उनमें से कुछ के लिए 'खबरी' की भूमिका निभाने का भी मौका मिलेगा।
एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित, शो का प्रीमियर 27 फरवरी 2022 से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होगा। शो में नज़र आने वाले 16 सेलिब्रिटी प्रतियोगियों को जल्द ही दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। यही नहीं, सबसे पहले दर्शक भी प्रतियोगियों के साथ बातचीत कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर बने रहें!


Click it and Unblock the Notifications











