Lockupp: पायल रोहतगी ने जीशान खान से माफी मांगी- मैं किसी धर्म से नफरत नहीं करती

By Filmibeat Desk

लॉकअप शो में पायल रोहतगी और जीशान खान के बीच काफी झगड़ा हुआ। पायल ने एक टास्क के दौरान जीशान से माफी मांगी है। पायल को एक खास टास्क दिया गया था जहां उन्हें जीशान के अगल-बगल में रहना था । तब पायल ने जीशान से माफी मांगी और कहा " मुझे माफ कर दो अगर तुम्हे मेरी कोई भी बात बुरी लगी हो। मुझें भड़काया गया था ।

मुझे आजमा फलाह अच्छी लगती हैं पर मैं उसे रोकूंगी अगर वो कुछ गलत करेगी । कल मुझे बहुत बुरा लगा जब तुमने मुझे बिंबो बोला। जैसा कंगना ने दूसरे दिन कहा था कि आप मुझसे सहमत या असहमत भी हों सकते हो। पर मैं बहुत दुखी हुई । मैं कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं रही हूं" ।

Payal Rohatgi

पायल ने आगे ये भी कहा कि" मैं ऐसे सोसायटी में रहती हूं जहा पर 90 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम परिवार रहते हैं । मेरी छवि को ऐसे दिखाया जा रहा हैं कि मैं इस धर्म से नफरत करती हु। लेकिन मैं किसी धर्म से नफरत नहीं करती।" तब जीशान कहते हैं "तुमने कुछ ऐसी बातें कही जो मेरी लिए ठीक नहीं थी । मैं ये भी नही जानता कि तुम मुझे क्या कह रही हो."

फिर पायल, जीशान की बात पर जवाब देते हुए कहती हैं कि साल 1947 में, भारत का विभाजन हुआ। जहा पूर्व पाकिस्तान और पश्चिम पाकिस्तान बने। ये सब नहीं होना चाहिए था क्योंकि हम सब एक हैं। हमे मिलकर वेस्ट के खिलाफ लड़ना चाहिए न कि एक दूसरे के।

मैं तुमसे नफरत नहीं करती। जो मैं अपने तरीके से कहने की कोशिश कर रही हूं। बता दें कि पिछले हफ्ते पायल और जीशान में एक बुरी लड़ाई देखने को मिली थी कि देश में हलाल मीट पर बैन लगाना चाहिए या नहीं । आपको बता दें कि इस शो को लाइव काफी देखा जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X