..................... Lock Upp: As Munawar Faruqui confesses about his marriage, Kangana Ranaut recalls about her Hrithik scandal | मुनव्वर की शादी की बात पर कंगना को याद आया ऋतिक 'स्कैंडल',कहा- शादीशुदा मर्द के चार्म में फंस जाती है लड़कियां - Hindi Filmibeat

मुनव्वर की शादी की बात पर कंगना को याद आया ऋतिक 'स्कैंडल',कहा- शादीशुदा मर्द के चार्म में फंस जाती है लड़कियां

रियलिटी शो लॉक अप में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने शॉकिंग खुलासा किया कि वह शादीशुदा है और उनका एक बेटा है। लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर फारूकी को सोशल मीडिया से एक तस्वीर दिखाई गई और कंगना ने उनसे पूछा कि क्या वह इस पर विस्तार से बताना चाहते हैं? कंगना ने कहा कि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। तस्वीर में मुनव्वर को एक महिला और एक बच्चे के साथ दिखाया गया।

शो के अन्य कंटेंस्टेंट को लगा कि मुनव्वर अपनी बहन के साथ पोज दे रहे थे। लेकिन मुनव्वर ने कहा, "मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। सोशल मीडिया पर नहीं, लॉक अप जैसे प्लेटफॉर्म पर नहीं। यह ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में मैं बात करना चाहता हूं।"

kangana-ranaut-recalls-about-hrithik-scandal

हालांकि, बाद में मुनव्वर ने कहा कि हां, वो शादीशुदा हैं लेकिन पिछले डेढ़-दो सालों से वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रह रहे हैं और उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

शो में मुन्नवर और अंजलि की नजदीकी का जिक्र करते हुए कंगना रनौत ने ऋतिक स्कैंडल का जिक्र किया। अभिनेत्री ने बिना ऋतिक का नाम लिये कहा, "हर लड़की शादीशुदा मर्दों के आकर्षण में पड़ जाती है। मैं व्यक्तिगत अनुभव से बोलती हूं।"

शादीशुदा आदमी के चक्कर में फंस जाती हैं लड़कियां

शादीशुदा आदमी के चक्कर में फंस जाती हैं लड़कियां

कंगना ने कहा,"मैं आपके (मुनव्वर) बारे में बात नहीं कर रही हूं, लेकिन शायद ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विवाहित पुरुष बहुत घरेलू होते हैं और वे ज्यादा समझदार होते हैं। वे जिम्मेदार होते हैं और उनके चारों ओर वह आभा है जो युवा महिलाओं को आकर्षित करती है।"

मेरे साथ की स्कैंडल हुआ था

मेरे साथ की स्कैंडल हुआ था

कंगना रनौत ने आगे कहा, "शादीशुदा मर्द कहानी बना के रखते हैं कि बेचारा हूं...कहां फंस गया। कई लड़कियां इस बात से रिलेट करेंगी जो शादीशुदा मर्द के प्यार में होंगी। बीवी से सिर्फ बच्चा चाहते हैं। मेरे साथ तो ये एक बहुत बड़ा बड़ा स्कैंडल बन गया। ऐसा लगता है कि आप बीवी से सिर्फ बच्चा चाहते हो लेकिन बीवी की सुन लो तो कानों से खून निकल आए।"

मैं कहानी नहीं सुना रहा- मुनव्वर

मैं कहानी नहीं सुना रहा- मुनव्वर

मुनव्वर ने कंगना रनौत की बात सुनने के बाद कहा मैं वैसी कोई कहानी नहीं सुना रहा.. यहां वो बात नहीं है। जिसके बाद कंगना ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके बारे में बात नहीं कर रही हैं और कहा, "मैं आपके बारे में बात नहीं कर रही हूं.. लेकिन कई लड़कियां मेरे बातों को रिलेट कर रही होंगी... जो लड़कियां कम उम्र में हैं।

कम उम्र में हो गई थी शादी

कम उम्र में हो गई थी शादी

कंगना रनौत की बात सुनने के बाद मुनव्वर ने कबूल किया कि वह शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कम उम्र में शादी कर ली और वे पिछले डेढ़ साल से साथ नहीं रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी और तलाक का मामला पहले से ही अदालत में है, इसलिए वह इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहते थे।

मैं नहीं चाहता कि ये चीजें बाहर आएं

मैं नहीं चाहता कि ये चीजें बाहर आएं

बाद में मुनव्वर ने सायशा शिंदे से बात करते हुए बताया कि पिछले 2 वर्षों से उन्हें बहुत कुछ परेशान कर रहा था, और यह भी कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके बेटे को कुछ भी प्रभावित करे। मुनव्वर ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि जो चीज का अब मतलब ही नहीं है वो चीज बाहर आए। पहले से ही बहुत कुछ है, बहुत सारी चीजे हैं, बहुत सारे टैग हैं, मुझे दूसरी चीज नहीं चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X