लॉक अप: करणवीर बोहरा ने अंजली अरोड़ा को दिया नकली अफेयर करके शो में बने रहने का ऑफर

एकता कपूर और कंगना रनौत का शो लॉक अप, एम एक्स प्लेयर पर हर रात स्ट्रीम हो रहा है और बिग बॉस का ये अलग वर्जन दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। अब लॉकअप के नए एपिसोड में लॉकअप की कैदी, अंजली अरोड़ा अपने साथी मुनव्वर फारूकी को ऐसी बात बताती दिखी जो काफी विवाद खड़ा कर सकती है।

अंजली, मुनव्वर को बताती दिखीं कि लॉक अप के स्टार प्रतिभागी करणवीर बोहरा ने अंजली को ये ऑफर दिया था कि वो शो के लिए उनके साथ नकली लव एंगल बनाए जिससे कि दोनों शो में काफी आगे तक जा सकते हैं।

lock-upp-contestant-karanvir-bohra-asks-anjali-arora-to-plan-a-fake-love-affair-with-him-for-show

अंजली अपनी बात बताते हुए कहती हैं - मुझे यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने ये भी कहा कि कैसे करण रोज़ अपनी पत्नी की तस्वीर देखकर कैमरे को दिखाते हैं कि उन्हें याद कर रहे हैं लेकिन शो के लिए वो नकली अफेयर करने को तैयार हो गए।

क्या था पूरा प्लान

क्या था पूरा प्लान

अंजली अरोड़ा ने मुनव्वर को बताया कि करणवीर ने उन्हें आकर कहा कि अब मेरी उम्र हो गई है और तुम्हारी उम्र अभी चंचल है। तो तुम मेरे साथ नकली रिलेशनशिप का नाटक कर सकती हो। अंजली का कहना था कि करण ने ये नहीं कहा कि वो भी इसका हिस्सा होंगे। उन्होंने ये आईडिया केवल अंजली को एक तरफा इश्क के लिए दिया जो कि अच्छी टीआरपी दे सकता है।

हैरान रह गए मुनव्वर

हैरान रह गए मुनव्वर

अंजली की बात सुनकर मुनव्वर हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत अंजली से पूछा कि अगर ऐसी बात थी तो अंजली ने पहले कभी ये बात क्यों नहीं की। मुनव्वर ने मज़ाक में ही सही लेकिन अंजली को भी इस बात की ओर इशारा किया कि कहीं वो सच में इस प्लान के बारे में सोच तो नहीं रही थीं।

लॉकअप के स्टार प्रतिभागी

लॉकअप के स्टार प्रतिभागी

गौरतलब है कि करणवीर बोहरा लॉकअप के पहले सीज़न के स्टार प्रतिभागी हैं। उन्हें इस शो पर इस चार्ज पर लाया गया है कि वो 10 रियलिटी शो कर चुके हैं और अब उन्हें रियलिटी शो हारने की आदत हो चुकी है। गौरतलब है कि करणवीर बोहरा, बिग बॉस के एक सीज़न का भी हिस्सा रह चुके हैं।

कौन है अंजली अरोड़ा

कौन है अंजली अरोड़ा

बात करें अंजली की तो अंजली एक सोशल मीडिया Influencer हैं जो इंटरटेनमेंट का कंटेंट बनाती हैं। हालांकि, उन पर कंगना का इल्ज़ाम ही यही था कि उनका कंटेंट क्या है ये किसी को समझ नहीं आया। लेकिन अंजली को उनके सोशल मीडिया पर लगभग 1 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

टास्क में चलाते हैं दिमाग

टास्क में चलाते हैं दिमाग

बात करें करणवीर बोहरा की तो वो अपनी टीम के चाणक्य हैं जो पूरे समय इसी ओर ध्यान देते हैं कि कैसे उनकी टीम हमेशा सामने वाली टीम से आगे रहे। करणवीर का कहना है कि अपनी टीम के लिए वो साम दाम दंड भेद, हर तरह से खेलने के लिए तैयार हैं।

क्या होगा खुलासा

क्या होगा खुलासा

अब देखना ये है कि इस शनिवार जब कंगना रनौत, कैदियों से मिलने आती हैं तो क्या वो अंजली के इस खुलासे का मुद्दा बनाकर सबकी राय लेती हैं या फिर ये मुद्दा, बिना करणवीर को भनक लगे, लॉकअप के सभी प्रतिभागियों के कान तक पहुंच जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X