लॉक अप ब्रेकिंग: आधी रात इस वजह से जेल से बाहर हुए स्टार कैदी करणवीर बोहरा, फूट फूट कर रोए साथी
कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप, लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस शो को अच्छी खासी रेटिंग भी मिल रही है। अब लॉकअप की ब्रेकिंग न्यूज़ सबको हैरान कर देगी। इस रियलिटी शो के स्टार प्रतिभागी करणवीर बोहरा को आधी रात शो से आउट कर दिया गया है। करणवीर, कंगना रनौत की इस अत्याचारी जेल के बेस्ट कैदी थे।
करणवीर बोहरा को आधी रात शो से बाहर करने का फैसला अचानक लिया गया और ये लाइव फीड में दिखाया गया जिसके बाद फैन्स हैरान हो गए और ट्विटर पर उनके रिएक्शन की बाढ़ लग गई।

वहीं जेल के बाकी कैदियों के लिए भी ये खबर उतनी ही चौंकाने वाली थी। करणवीर के जाने की खबर से हर कोई दुखी हो गया और करणवीर की टीम के साथ फूट फूट कर रोने लगे। लेकिन करणवीर को घर छोड़ना ही पड़ा। इसकी वजह थी जेल में आया अचानक ट्विस्ट।

जेल के दो नए कैदी
कंगना रनौत की जेल में दो नए कैदियों की एंट्री हुई - ज़ीशान खान और विनीत कक्कड़। ज़ीशान और विनीत दोनों ही पहले भी रियलिटी शो कर चुके हैं। विनीत जहां 2010 में चैनल वी के एक रियलिटी शो का हिस्सा थे वहीं ज़ीशान खान, 2021 में बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागी थे। ज़ीशान खान, कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल के एक्टर हैं वहीं विनीत कक्कड़ विघ्नहर्ता गणेश जैसे सीरियल में दिखाई दे चुके हैं। इन दोनों ने आते ही खेल को पलट दिया।

मिला था टास्क
विनीत और ज़ीशान को एक टास्क दिया गया था जहां चार्जशीट के चार सदस्यों में से किसी एक का नाम उन्हें लिखना था, ऐसा व्यक्ति जिसे वो घर में नहीं देखना चाहते। जहां, विनीत और ज़ीशान को ये टास्क में कुछ बड़ा नहीं लगा वहीं जेलर ने ये पूरा टास्क पलट दिया। जब ज़ीशान और विनीत ने अपने नाम सौंप दिए तो जेलर ने अनाउंस किया कि अगर दोनों कैदियों ने एक ही नाम लिखा होगा तो वो इंसान अभी जेल से बाहर हो जाएगा। विनीत और ज़ीशान, दोनों ने करणवीर बोहरा का नाम लिया।

सब हो गए हैरान
जैसे ही टीम ने ये अनाउंस किया कि विनीत और ज़ीशान दोनों ने ही करणवीर बोहरा का नाम लिखा है, किसी को यकीन ही नहीं हो पाया। जहां करणवीर खुद हैरान बैठे दिखाई दिए वहीं शिवम ने तुरंत ही फूट फूट कर रोना शुरू कर दिया। करणवीर की टीम के बाकी सदस्य मुनव्वर, अंजली और पूनम भी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए और फूट फूट कर रोते दिखाई दिए।

तुरंत ही घर से बाहर
करणवीर को दो मिनट का समय दिया गया और कहा गया कि सबसे मिलकर जेल से बाहर जाइए। तब करणवीर ने रिएक्ट किया कि अब उन्हें जेल छोड़कर जाना ही होगा। हालांकि, करणवीर भी इस ट्विस्ट से बिल्कुल नाखुश दिखाई दिए। उन्होंने कैमरे के सामने अपनी टीम को गले लगाते हुए कहा कि अब ये शो बन चुका है ना। (फैन्स को लगा कि करणवीर के कहने का मतलब है कि चूंकि अब शो पॉपुलर हो चुका है, उन्हें करणवीर की ज़रूरत नहीं है।)

बाहर भी फूटा फैन्स का गुस्सा
एम एक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर लॉकअप लाइव देखने वाले दर्शकों का गुस्सा भी लॉकअप के मेकर्स पर साफ दिखाई दिया। उनका कहना था कि केवी यानि कि उनके प्यारे स्टार करणवीर बोहरा की वजह से ये शो इतना मज़बूत है और करण इस शो की जान हैं। ऐसे में किसी भी ट्विस्ट के चलते उन्हें शो से निकाल देना फैन्स को मंज़ूर नहीं हुआ।

बहुत मज़बूत रिएक्शन मिले
ट्विटर पर लोगों का गुस्सा साफ दिखा। उन्होंने लॉकअप को स्क्रिप्टेड और नकली रियलिटी शो बताया। साथ ही ये भी कहा कि करणवीर के बाद अब शो की जान मुनव्वर फारूकी को भी निकाल दो जिससे कि लोग ये शो देखना ही बंद कर दें। गौरतलब है कि मुनव्वर और करणवीर, शो के करण - अर्जुन बन चुके हैं जो पूरी सूझ बूझ और समझ से अपनी टीम को शो में साथ में आगे लेकर जा रहे हैं।

एक ही दिन में तीन प्रतिभागी
गौरतलब है कि लॉकअप ने दो दिनों के एपिसोड में चार प्रतिभागियों को शो से बाहर कर दिया। जहां, चेतन हंसराज को शो से एक ही हफ्ते में बद्तमीज़ी और शो की टीम से बद्तमीज़ी करने के लिए बाहर कर दिया गया वहीं दूसरी तरफ, साएशा शिंदे को कंंगना रनौत ने उनके साथ बद्तमीज़ी करने के लिए शो से बाहर कर दिया। सारा खान, शो से इस हफ्ते वोटों की कमी के कारण बाहर हुईं। इसके बाद करणवीर के जाने से जेल के कैदी मुनव्वर दुखी नज़र आए और उन्होंने चॉक से ज़मीन पर अपने दोस्तों का नाम लिखा।

जैसी करनी वैसे भरनी
करणवीर की पत्नी टीजे सिद्धू को भी लॉकअप का ये ट्विस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो इसका विरोध जताती दिखीं। वहीं दूसरी तरफ, करण अपने साथियों से कहते दिखे कि ये कर्म का फल होता है, जैसी करनी वैसे भरनी। दरअसल, शो में एक समय ऐसा था जब करणवीर से अचानक किसी कैदी को शो से बाहर करने को कहा गया और उन्होंने सिद्धार्थ शर्मा को शो से बाहर कर दिया था। करणवीर का कहना था कि ये उनका ही कर्म है जो उन पर लौट कर आ रहा है।
Exclusive and Shocking eviction at midnight.
— Lock UPP Updates (@LockUPPFeed) March 27, 2022
KVB got evicted by new wild cards secretly in benaquab zone .
Fair or unfair ?#KaranvirBohra #LockUPPpic.twitter.com/fPyvgDqO2j
‘Ban gaya na inka show’#lockupp is on another level. The show is genuine but THIS is unfair. #MunawarFaruqui #KaranvirBohra #shivamsharma #PoonamPandey #anjaliarora pic.twitter.com/51po5JYw2I
— ofc i’ll miss you✨ (@main_wazir_hu) March 27, 2022


Click it and Unblock the Notifications











