लॅाकडाउन में देखिए सस्पेंस थ्रिलर फिल्म "अतीत" ज़ी5 द्वारा रिलीज़, Video आया सामने !
लॅाकडाउन में जी5 अपनी अगली फिल्म लेकर आ गया है। ज़ी5 लॉकडाउन के दौरान मूल कंटेंट के रिलीज़ के साथ लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। और ज़ी5 अब 21 अप्रैल को एक अन्य मूल फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार है। "अतीत" नामक इस सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म में राजीव खंडेलवाल, प्रियामणि राज और संजय सूरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
जब कैप्टन अतीत राणा (राजीव खंडेलवाल) लापता हो जाते है और उन्हें सेना द्वारा मृत घोषित कर दिया जाता है, तो उनके सहयोगी विश्व कर्मा (संजय सूरी) अतीत की पत्नी जानवी (प्रियमणि राज) से शादी करने के लिए आगे आते है और उनकी बेटी की देखभाल करने की जिम्मेदारी लेते हैं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब अतीत अपने परिवार को फिर से पाने के लिए एक दशक के बाद लौट आता है।

यह सीरीज़ तनुज भ्रामर द्वारा निर्देशित है जिसे 21 अप्रैल के दिन विशेष रूप से ज़ी5 पर प्रीमियर किया जाएगा। इससे पहले जी5 की तरफ से बमफाड़ रिलीज की गई थी। परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की इस डेब्यू फिल्म को काफी पसंद किया गया था। वहीं इस बार अतीत में राजीव खंडेलवाल और संजय सूरी जैसे माहिर कलाकार देखने को मिलेंगे। यहां देखिए इसका ट्रेलर


Click it and Unblock the Notifications