Live Video- पूनम पांडे की मौत के बाद लाइव आईं राखी सावंत, बोलीं- 'शॉक्ड हूं, मोदी जी को इसके बारे में..'

पूनम पांडे की मौत के बाद लोग सदमें में हैं और कई सितारों के नाम रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो काफी दुखी नजर आ रही हैं।
ऐसा लग रहा है कि वो रोने वाली हैं। दरअसल राखी सावंत पूनम की मौत की खबर सुनकर लाइव आईं थीं। इस दौरान उन्होने सर्वाइकल कैंसर को लेकर पूनम पांडे के सीक्रेट को लेकर बात की और पीएम मोदी से भी एक बड़ी बात कही है। जी हां, राखी सावंत कह रही हैं, ''मेरा कंडोलेंस पूनम पांडे के लिए है, मैं काफी चौंक गई हूं।
वो मेरी अच्छी दोस्त थी, अच्छी इंसान थी। क्या बोलूं मैं, सचमुच पता नहीं था, इतनी बड़ी चीज उन्होने छिपाई। हम हमेशा पार्टी में यहां वहां हर जगह मिलते थे। मुझे विश्वास नहीं है कि उन्होने इतनी बड़ी चीज छिपाई। थोड़ा भी पता होता तो हम कुछ कर सकते थे।
सर्वाइकल्स कैंसर.. मोदी जी, इसके लिए आपको दवाइयां निकालनी चाहिए। औरतों को लिए, बच्चियों के लिए.. जिनको भी ये बीमारी है। मुझे नहीं पता ये क्या होता है लेकिन जल्द से जल्द इसकी दवाइयां निकालें।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, इसको जाना चाहिए था पूनम के बदले। एक ने लिखा, तुम तो मत ही बोलो कुछ। एक ने लिखा, ''इस औरत से भी हद हुई थी, हर चीज में अपना फुटेज लेने आ जाती है।'' एक ने लिखा, ''वीडियो के बीच में अपना मोटा पेट ना ही दिखती तो सही था।''
इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं लेकिन राखी ने किसी को भी कोई जवाब नहीं दिया है। आप देखिए राखी सावंत का ये वीडियो जोकि आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग उल्टा राखी को ट्रोल कर रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications