..................... Live update of Bigg Boss 10 day 2 - Hindi Filmibeat

#BiggBoss10Live..ऐसा टास्क मिला..कि सबके राज़ खुल गए!

अब हम आपको लिए लेकर आए हैं बिग बॉस 10 के दूसरे दिन की छुपी-रुस्तम बातें। यहां देखिये क्या क्या होने वाला है दूसरे दिन।

By Shivani Verma

बिग बॉस के पहले दिन का अपडेट हम आपको दे चुके हैं। अब लेकर आए हैं दूसरे दिन क्या क्या होने वाला है। यानी कि अभी बिग बॉस के घर में क्या चल रहा है आप वो देखे सकेंगे। पहले दिन तो पता चल गया कि इसमें सेलेब्रिटी सेवक और इंडिया वाले मालिक होंगे। लेकिन दूसरे दिन क्या चल रहा है आइए देखते हैं..

Bigg Boss 10

तो इस बार के एपिसोड में बताया जाएगा कि जब सबने इस घर में प्रवेश किया था, तो हर इंडियावाले ने अपना अपना एक राज़ लिखकर बोतल में डाल दिया था। अब सेलेब्रिटीज़ को टास्क दिया जाएगा कि कौन सा राज़ किस इंडियावाले का है।

Day1 : बिग बॉस की शुरुआत में ही नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट!

गौरव चोपड़ा ने की लग्जरी बजट कार्य की घोषणा। कार्य का नाम होगा 'राज़'। इस कार्य में इंडियावाले और सेलेब्रिटी एक-दूसरे के खिलाफ होंगे।

बिग बॉस के पास घर के हर मालिक का रहस्य है जो समय समय पर सेवकों को बताया जाएगा।

पिता के देहांत के बाद शूटिंग पर लौटीं शिल्पा शेट्टी..कुछ इस रूप में आईं नज़र!

सेवकों को अनुमान लगाना होगा कि ये राज़ किस का है और उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि ये राज़ उसी का है। अगर सेवक ज्यादा से ज्यादा अनुमान लगाने में सफल हुए तो सेवक मालिक बन जाएंगे।

अब इसके बाद निकलेगा खाने में नुस्ख। मनु पंजाबी को नहीं पसंद आएगा बिग बॉस के घर का खाना। खाने को बोल दिया जाएगा वाहियात खाना, जिसके बाद होगी कहासुनी।

इसके बाद नंबर आता है स्वामी ओमजी और लोपामुद्रा के बीच की कहासुनी का। लोपामुद्रा कहेंगी कि मैंने आपको कहा था कि जो भी आपका मज़ाक उड़ाएगा मैं अापको प्रोटेक्ट करूंगी।

फिर वो बाबा को कहेंगी कि आप दादागिरी नहीं कर सकते हैं क्योंकि आप संत हैं तो संत जैसे रहें। यही नहीं, बाबा का झगड़ा तो अकांक्षा शर्मा से भी हुआ।

फिर नोक-झोक से हुई प्रियंका और बानी की। वो भी किसी और बात पर नहीं सिर्फ 'प्लीज़' बोलने को लेकर। प्रियंका भी बोल दिया कि सेवक को मैं प्लीज़ क्यों बोलूं और रो दीं प्रियंका।

तो चलिए काफी कुछ तो हमने आपको दूसरे दिन के अपडेट दे ही दिए हैं, लेकिन और भी मसाला चाहिए तो देखना न भूलें बिग बॉस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X