बिग बॉस LIVE: सारे धमाके एक साथ - पहली फाइट...पहला नॉमिनेशन और पहला टास्क!

बिग बॉस 10 शुरू हो चुका है और सभी कंटेस्टेंट घर के अंदर जा चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अभी क्या माहौल है अंदर का।

By Shivani Verma

तो चलिए बिग बॉस 10 के घर में सभी कंटेस्टेंट अंदर पहुंच चुके हैं। अंदर पहुंचते ही हम आपके सामने ला रहे हैं अंदर की छुपी-रुस्तम बातें। शो शुरू हुआ इसी के साथ शुरू हो गई कंटेस्टेंट्स के बीच नोक-झोक, मस्ती मज़ाक, लड़ाई झगड़ा। जी हां..यानी पूरी तरह से बिग बॉस वाला माहौल घर में बन चुका है। आइए नज़र डालते हैं क्या कुछ चल रहा है घर में..

Bigg Boss

बानी और प्रियंका में कहासुनी

#VIDEO..बिग बॉस में इस बार भी हाथापाई तय..ये रहा सबूत!

अभी कंटेस्टेंट्स को घर में पहुंचे ज्यादा देर भी नहीं हुई कि नोक-झोक शुरू हो गई। यानी कि बन गया माहौल टीआरपी लेने का। प्रियंका ने बानी की उम्र पूछ ली तो बानी को लग गई दिल पर बात। और हो गई कहासुनी। प्रियंका ने कहा कि बानी मैं आपसे सवाल कर रही हूं तो आप न जवाब दे रही हैं, और बीच में से उठकर आ गईं।

युवराज सिंह की भाभी पहुंची बिग बॉस में..पहली बॉल में ही SIX

तो बस बानी ने भी कह दिया कि प्रियंका आपने हमारे दिल को काफी चोट पहुंचाई है। प्रियंका ने भी कहा कि मैंने सिर्फ इतना ही पूछा कि आप कितने साल की हैं।

बिग बॉस ने बताई नॉमिनेशन की प्रक्रिया बताई

इसके बाद आता है नंबर नॉमिनेशन की प्रक्रिया बताने का। जी हां..बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन की प्रकिया बताई है। बिग बॉस ने बताया कि सेलेब्रिटी सिर्फ इंडिया वालों को ही नॉमिनेट करेंगे और इंडिया वाले सिर्फ और सिर्फ सेलेब्रिटीज़ को।

तो इंडिया वालों ने किया 2 सदस्यों को नॉमिनेट। तो सेलेब्रिटीज़ की संख्या कम होने के कारण बिग बॉस ने सेलेब्स को एक खास अधिकार दिया। अधिकार दिया दो नाम लेने का जिन्हें वो नॉमिनेट करना चाहते हैं। अब नाम बोलने का अधिकार मिला गौरव को..ये नाम कौन से होंगे इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा।

इंडिया वाले घर के मालिक सेलेब्रिटी सेवक

रूल बुक के नियम भी बताए गए। नियम एक- मालिक घर का कोई भी काम खुद नहीं कर सकते। घर का हम काम जैसे कि खाना पकाना, साफ-सफाई, कपड़े धोना, सेवकों की ही जिम्मेदारी होगी। मालिकों के पास एक विशेष अधिकार होगा, और वो है हुक्म की घंटी।

मालिक कभी भी ये घंटी बजा सकते हैं और सेवक से अपनी मनपसंद फरमाइश कर सकते हैं। सबसे अहम नियम ये कि मालिक किसी भी समय अपने सेवकों के लिए नए नियम भी बना सकते हैं।

मनु वर्सेस सेलेब्स

अब सोने के चक्कर में भी घर में कहासुनी हो गई। मनु की नींद खराब हो गई और दूसरे सेलेब्स पर चिल्लाना शुरू कर दिया।

डाइनिंग टेबल

#VIDEO..बिग बॉस में इस बार भी हाथापाई तय..ये रहा सबूत!

अब कुछ लोग इकठ्ठे हुए हैं डाइनिंग टेबल पर। स्वामी को बोल रहे हैं रक्त रंगीत तो स्वामी ने बोला मैं हूं भक्त रंगीत। अब इसके बाद स्वामी ओमजी ने शुरू कर दी अपने बचपन की बातें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X