कौन बनेगा करोड़पति एपिसोड 9 Live: अमिताभ बच्चन इस हाउस हसबैंड से हुए प्रभावित
कौन बनेगा करोड़पति का गुरूवार का खेल शुरू हो चुका है, बिहार की सीमा कुमारी के साथ। इस हफ्ते आए प्रतिभागियों में सीमा को लेकर अब केवल तीन प्रतिभागी बचे हैं। सीमा के हॉटसीट पर आने के बाद मृणालिका दुबे और रुघनाथ राम इस हफ्ते हॉटसीट पर आने के लिए और Fastest Finger First खेलने के लिए शेष हैं।
बुधवार को कपिल गुरूंग के खेल हारने के बाद एक बार फिर से तीन बचे हुए प्रतिभागियों के साथ Fastest Finger First खेला गया। प्रश्न था - इन ईकाइयों को उनकी लंबाई के अनुसार बढ़ते क्रम में रखें - 200 मील, 200 इंच, 200 सेंटीमीटर, 200 किलोमीटर।

सही जवाब है - 200 सेंटीमीटर, 200 इंच, 200 किलोमीटर, 200 मील। 5 सेकंड में सही जवाब देकर सीमा कुमारी हॉटसीट पर आईं। सीमा कुमारी बिहार से हैं और अमिताभ बच्चन की काफी बड़ी फैन हैं। इसलिए आज का खेल दिलचस्प और ज्ञानवर्धक होने के साथ मज़ेदार भी है।


Click it and Unblock the Notifications











