कौन बनेगा करोड़पति Live: अमिताभ बच्चन की बोलती करने हॉटसीट पर जूनियर AB
अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति का चौथे दिन का खेल जसविंदर सिंह चीमा के साथ शुरू हुआ। जसविंदर ने 4 सेकंड में फासटेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर हॉटसीट पर पहुंचने का मौका अपने नाम किया था।
प्रश्न था - इन वस्तुओं को उनके वज़न के अनुसार घटते क्रम में लगाएं - 1.25 किलो दाल, 1.85 किलो आटा, 1.45 किलो लोहे की कील, 1.65 किलो रूई। सही उत्तर है - 1.85 किलो आटा, 1.65 किलो रूईस, 1.45 किलो लोहे की कील, 1.25 किलो दाल।

12,50,000 की राशि के लिए तुक्का लगाकर जवाब देने के बाद अगले ही सवाल में जसविंदर सिंह चीमा फिर फंस गए। इसके बाद उन्होंने 25 लाख के लिए रिस्क लेना ज़रूरी नहीं समझा।
जसविंदर पहले ही अपनी चारों लाइफलाइन खो चुके थे। उनके गेम छोड़ने के बाद हॉटसीट पर आ चुकी है ओडिशा की बेहद प्यारी सी हाउसवाइफ जिनकी बातें सुनकर अमिताभ बच्चन की बोलती ही बंद हो गई।


Click it and Unblock the Notifications
