कौन बनेगा करोड़पति एपिसोड 11 Live: अमिताभ बच्चन की आंखों से बहे आंसू, इस छोटी सी लड़की ने किया भावुक
कौन बनेगा करोड़पति के नए हफ्ते में अमिताभ बच्चन ने सात नए प्रतिभागियों का स्वागत किया। एक प्रतिभागी, घर पर इमरजेंसी होने के कारण, खेल छोड़कर चले गए। नए प्रतिभागियों के साथ आज Fastest Finger First खेला गया।
प्रश्न है - विश्व मानचित्र के अनुसार, इन सभ्यताओं को पूर्व से पश्चिम की ओर लगाएं। रोमन सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता, मायन सभ्यता, चीन सभ्यता।

सही जवाब है - चीन सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता, रोमन सभ्यता, मायन सभ्यता। 6 सेकंड में जवाब देने वाली प्रतिभाग कोमल टुकड़िया, हॉटसीट पर आ चुकी हैं। जोधपुर की रहने वाली कोमल, हॉटसीट पर आते ही भावुक हो गईं।
अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपनी सीट से उतरकर आंसू पोंछने के लिए टिश्यू दिया। साथ ही उनके जज़्बे की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसी प्रतिभागी के लिए वो बार बार अपनी सीट से उतरकर खड़े होने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications