नन्ही सारा अली खान जब कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंची, अमिताभ बच्चन को किया था आदाब, वीडियो वायरल
महानायक अमिताभ बच्चन के शो केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में कई सेलेब्स को फैंस ने देखा है। लेकिन लिटल सारा अली खान को शायद आपने न देखा हो। लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें आप छोटी सी प्यारी सारा अली खान केबीसी शो में देख सकते हैं।
सारा अली खान हंसी खिलखिलाती इस वीडियो में नजर आ रही हैं और अमिताभ बच्चन को सलाम कर रही हैं। उनका ये अंदाज एक बार फिर दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रही है। अमिताभ बच्चन का लुक भी काफी बदला बदला दिख रहा है।

केबीसी शो में सारा अली खान के पिता सैफ अली खान पहुंचे थे। पिता के साथ सारा अली खान भी महानायक के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची।वह ऑडियंस में बैठी हैं। इस बीच वह बिग बी को अदाब कह रही हैं। सैफ के साथ शो में प्रीति जिंटा भी पहुंची थीं।
बता दें सैफ की नन्ही सारा अब बड़ी हो चुकी हैं और बॉलीवुड का हिस्सा हैं। सारा अली खान ने 2018 में अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।
अभी तक सारा 'कुली नंबर 1' और सिंबा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब अक्षय कुमार के अपोसिट फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











