Sapna Choudhary स्टेज पर लगा रही थीं ठुमके, छोटी बच्ची ने आकर छुड़ा दिए डांसर के पसीने, वीडियो वायरल

Sapna Choudhary Viral Dance: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी जहां भी जाती हैं, वहां का माहौल ही कुछ अलग ही हो जाता है। उनके स्टेज शो हमेशा फुल एनर्जी से भरपूर होते हैं। ऐसा ही एक शानदार नजारा देखने को मिला दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान।
सपना चौधरी का डांस
दिल्ली के एक इवेंट में जहां सपना चौधरी अपने सुपरहिट गाने 'तेरी आंख्यां का यो काजल' पर थिरक रही थीं। स्टेज पर सपना के धमाकेदार डांस के बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।
छोटी बच्ची ने सपना चौधरी को दी कड़ी टक्कर
एक छोटी सी बच्ची बिना झिझक स्टेज पर चढ़ गई और सपना चौधरी के साथ डांस करने लगी। सबसे खास बात यह रही कि उस बच्ची ने डांस के एक-एक स्टेप बिलकुल सपना की तरह ही किया। बच्ची के एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस ने सबका दिल जीत लिया।
दोनों ने मिलकर बनाया गजब का माहौल
सपना चौधरी भी उस बच्ची के टैलेंट को देखकर हैरान रह गईं और उन्होंने पूरा साथ देते हुए उसके साथ दिल खोलकर डांस किया। दोनों की जोड़ी ने ऐसा माहौल बना दिया कि पूरा स्टेडियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। लोग अपनी जगह से उठकर डांस करने लगे और इस खूबसूरत पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे।
इस इमोशनल और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे और सपना की दरियादिली की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे वायरल वीडियोज साबित करते हैं कि सपना चौधरी सिर्फ एक परफॉर्मर नहीं, बल्कि दिलों की रानी हैं जो हर उम्र के लोगों से कनेक्ट करना जानती हैं।


Click it and Unblock the Notifications