गुरमीत से पहले जानिए झलक के विजेताओं को
रविवार को कलर्स के बहुचर्चित शो झलक दिखला जा का अंत हो गया। इस फिनाले को जीता टीवी के हैंडसम हीरो गुरमीत चौधरी ने। गुरमीत झलक दिखला जा 5 के विनर बनें उन्होंने फिनाले में रश्मि देसाई और रित्विक को हराया। बिहार के जन्मे गुरमीत ने अपनी जीत के लिए पूरे देश की जनता को धन्यवाद दिया और अपनी बीवीऔर मां-बाप का शुक्रिया अदा किया और कहा इन्ही लोगों की दुआएं हैं जिनके चलते मैं यह अवार्ड हासिल कर पाया।
आईये आपको बताते हैं कि झलक दिखला 5 के पहले के विजेता कौन-कौन हैं
झलक दिखला जा 1: डांस रियलिटी शो झलक का पहला संस्करण जीता था टीवी की जस्सी ने यानी की मोना सिंह ने। इन्होंने फाइनल में सेक्सी श्वेता साल्वे को हराया था।
झलक दिखला जा 2: डांस रियलिटी शो झलक का दूसरा संस्करण जीता था एकता कपूर की खोज प्राची देसाई ने।

झलक दिखला जा 3: डांस रियलिटी शो झलक का तीसरा संस्करण बाइचंग भूटिया ने जीता था।
झलक दिखला जा 4: डांस रियलिटी शो झलक का चौथा संस्करण मेयांग चैंग ने जीता था।


Click it and Unblock the Notifications











