किम, कुमार..बिग बॉस में नहीं आ रहे....
7 अक्टूबर को कलर्स पर बिग बॉस सीजन 6 की शुरूआत होने जा रही है। शो के प्रतिभागियों को लेकर लगतार चर्चा बनीं हुई है कभी किसी सेलिब्रेटी का नाम लिया जाता है तो कभी किसी का नाम सामने आ चुका है। किसी सेलिब्रेटी को तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनका नाम लिया जा रहा है, लेकिन कुछ लोकप्रिय हस्ती इस बात पर बुरी तरह से भड़क उठते हैं।
इस बीच कई नाम लिये गये, जिन्होंने बाद में बिग बॉस में आने की खबर का खंडन कर दिया। किम कादर्शियां और कुमार विश्वास इनमें प्रमुख नाम हैं। हालांकि ये नाम किसी फैन बेस से नहीं आते हैं, बल्कि बिग बॉस की टीम इन नामों की चर्चा जान बूझ कर करती है, ताकि टीआरपी बढ़ सके और शो शुरू होने से पहले सुर्खियां बन सकें।
अब इस बार ही ले लीजिये, स्वामी नित्यानंद का नाम किसने सुझाया यह तो भगवान जाने, लेकिन एक अखबार ने अपनी खबर में यही लिखा कि बिग बॉस से जुड़े एक व्यक्ति ने उनके नाम का खुलासा किया।
आईये आपको बताते हैं उन लोगों का नाम जिनका नाम लिये जाने के बाद वो एकदम से फायर हो गये


Click it and Unblock the Notifications











