Lipstick की हीरोइन ने पति संग इंटीमेट पलों को फैंस के साथ किया शेयर, कहीं चुंबन देती नजर आई तो कहीं...

इंडियन टेलिविजन एक्ट्रेस और मॉडल श्वेता साल्वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। झलक दिखलाजा रियलिटी शो में फर्स्ट रनर अप रह चुकी श्वेता साल्वे अपने काम से ज्यादा अपने हॉट लुक के कारण चर्चा में रहती हैं।
हाल ही में श्वेता साल्वे अपने हस्बैंड हरमीत सेठी का बर्थडे गोवा में मनाती नजर आईं। इस दौरान श्वेता साल्वे ने अपने हस्बैंड हरमीत के साथ इंटीमेट फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए पोस्ट की।
इन फोटोस में श्वेता कहीं अपने हस्बैंड को किस करती नजर आ रही है तो कहीं हाथ में ड्रिंक का गिलास लिए पति के साथ बैक पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने होटल रूम की क्लिप पोस्ट की है। इसमें वे अपने लग्जरी होटल रूम की झलक दिखलाती नजर आ रही हैं। वही एक फोटो में वे फ्रेंड्स और फैमिली के साथ पति का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही है तो एक वीडियो में हरमीत बॉलिंग को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोस को पोस्ट करते हुए श्वेता साल्वे ने लिखा, इतने साल बीत चुके हैं यह सभी मेमोरीज बनाने और आशीर्वाद लेने के लिए हैं। जेएम मैरियट गोवा में सरप्राइस पार्टी से लेकर रुकने तक, मजेदार गेमिंग बॉलिंग की शाम से लेकर अब तक, ये सबसे अच्छा दिन था। लव यू लॉन्ग टाइम हरमीत।
Lipstick की हीरोइन साल्वे के इंस्टा फॉलोअर्स उनकी फोटोस और वीडियोस को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ वेरीफाइड अकाउंट जहां हरमीत को जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं, वहीं बहुत से फैंस उन्हें यह कहते नजर आ रहे हैं कि हम आपके लिपस्टिक के टाइम से फैन हैं। वहीं कुछ फैंस इन तस्वीरों को क्यूटेस्ट बता रहे हैं तो कोई फेवरेट कपल जैसे कमेंट कर रहा है।
आपको बता दें लिपस्टिक इंडियन टेलिविजन सीरीज जो की जी टीवी पर 2002 में आई थी वो 2004 तक चली थी। इसे इंडियन सिनेमा में खूब पसंद किया गया था और श्वेता साल्वे को भी इससे खूब फेम मिला था।
इसके अलावा भी श्वेता साल्वे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई हॉट फोटोस पोस्ट की हुई है जिसमें वे फैंस को काफी उत्साहित करती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications