बड़े परदे से छोटे परदे तक: टीवी पर नज़र आएगी 'ड्रीमगर्ल'
[टेलीविजन] लाइफ ओके चैनल अपने दर्शकों के लिए एक नया सीरियल ‘ड्रीमगर्ल' शुरू करने जा रहा है जिसे 9 मार्च से सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह कहानी है जोधपुर कि एक आम लड़की लक्ष्मी और उसके संघर्ष की जो अभिनेत्री बनने का सपना लिए मायानगरी पहुंचती है। मेन लीड में निकिता दत्ता हैं जो मिस इंडिया 2012 की फिनालिस्ट के रूप में पहली बार चर्चा में आई थीं।

इसके बाद निकिता ने लेकर हम दीवाना दिल से अभिनय पारी की शुरुआत लेकिन फिल्म ने कोई कमाल नहीं किया। ड्रीम गर्ल से निकिता छोटे परदे पर अपनी शुरूआत करने जा रही हैं।उनके साथ मोहसिन खान, श्रद्धा आर्या, समीर और आयशा अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ड्रीमगर्ल का निर्माण शशि-सुमीत मित्तल प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया है जो पुनर्विवाह, दिया और बाती हम, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे चर्चित सीरियल्स का निर्माण कर चुके हैं. लाइफ ओके पर भी इससे पहले इस प्रोडक्शन हाउस के सीरियल तुम्हारी पाखी को काफी पसंद किया गया था जिसमे श्रद्धा आर्या ही मुख्य भूमिका में थी।
शुरूआत में इस सीरियल को लाइफ ओके के च्रर्चित सीरियल मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की का सीक्वल माना जा रहा था। हालांकि सीरियल में मुख्य किरदार का नाम लक्ष्मी ही है लेकिन इसकी प्लॉट और कहानी पुरानी लक्ष्मी से मेल नहीं खाते।


Click it and Unblock the Notifications











