..................... Lesbian, Gay, Bisexual and Transgender contestants on Bigg Boss 8 - Hindi Filmibeat

Surprise: बिग बॉस 8 में दिखेंगे गे-कपल

Lesbian, Gay, Bisexual and Transgender contestants on Bigg Boss 8
कलर्स का सबसे विवादित शो है बिग बॉस। बदनाम हुए तो क्या नाम ना हुआ की तर्ज पर काम करने वाले इस शो की टीआरपी हमेशा से हाई रहती है। इस हाईवोल्टेज रियलिटी शो में हर बार कुछ विवादित चीजें होती हैं जो कि सुर्खियां बन जाती है। इस बार भी इस तरह के मसाले का प्रयोग शो वाले करने जा रहे हैं। खबर है कि बिग बॉस 8 में आपको गे-कपल देखने को मिलेंगे।

अगर ऐसा होता है तो वाकई में यह भारतीय टीवी के इतिहास में पहली बार होगा। अब यह गे-कपल मेल होंगे या फी-मेल कहा नहीं जा सकता है लेकिन इस बात ने ही अभी से इस शो के दर्शकों में शो के प्रति उत्सुकता पैदा कर दी है। वैसे कहा जा रहा है कि इस बार के शो के होस्ट सलमान खान नहीं होंगे लेकिन उनकी जगह शो में कौन लेगा इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है।

अब हुमा ने भी कहा कि समलैंगिकों को है 'इश्‍क़ की इजाज़त'

गौरतलब है कि इससे पहले के सीजन में समलैंगिकों के अधिकार के लिए 'अस्तित्व' समूह के नाम से अभियान चलाने वाली अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कार्यकर्ता लक्ष्मी 'बिग बॉस' में शिरकत कर चुकी हैं।

वह इस बात से खुश और संतुष्ट है कि सर्वोच्च न्यायालय ने समलैंगिकों को 'तीसरे लिंग' के रूप में मान्यता देने के साथ साथ उनके लिए रोजगार में आरक्षण भी अनिवार्य कर दिया है।लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी 2008 में संयुक्त राष्ट्र के एशिया पैसेफिक सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करने वाली पहली समलैंगिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X