लेस्बियन कपल अधीला और नूरा ने सगाई कर किया लिप लॉक, बिग बॉस के घर में पहली बार दिखा ये मंजर

Bigg Boss Malayalam 7 Lesbian Couple Engagement- बिग बॉस मलयालम में इस बार कुछ ऐसा हुआ था जो कि पूरे देश में चर्चा का विषय था। बता दें कि इस रियालिटी शो में एक लेस्बियन कपल की एंट्री हुई थी जो कि लोगों के लिए काफी नया था और इसको लेकर विवाद भी हो रहे थे।
अधीला और नूरा नाम की इन लड़कियों ने किसी से भी बिना डरे अब अपने रिश्ते को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। जी हां, ये पहले बार होगा कि बिग बॉस जैसे इतने बड़े मंच से किसी ने सगाई का ऐलान करते हुए अंगूठियां तक बदल लीं।
जी हां, अधीला और नूरा ने सगाई कर ली है और एक दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। इन दोनों समलैंगिक को ऐसा करते देख शो के होस्ट मोहनलाल भी काफी खुश हुए थे और दोनों को बधाई दी है।
अंगूठी पहनाई, किस किया
बता दें कि अधीला और नूरा ने जब इस शो पर एंट्री मारी थी तो हेडलाइन्स बनी थी। लगभग हर भाषा ने इसको कवर किया था। कहा जा रहा था कि ये समाज में गलत मैसेज दे रही हैं लेकिन अब सबकुछ बदल गया है। अधीला और नूरा ने सगाई करते हुए लोगों को करारा जवाब दिया है। बता दें कि ना सिर्फ अधीला और नूरा ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई बल्कि एक दूसरे को किस भी किया। ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं।
स्कूल से दोनों साथ
अधीला और नूरा अभी से नहीं बल्कि स्कूल के वक्त से एक दूसरे के साथ है। खबरें आईं थीं कि दोनों सऊदी अरब में मिले थे और इस दौरान वो बारहवीं कक्षा में पढ़ते थे। दोनों की इस वक्त दोस्ती हुई और वो कब प्रेम में बदल गई पता ही नहीं चला। इन दोनों के अलावा इनके परिवार भी काफी करीबी थे। घरवालों को इनके रिश्ते को लेकर कुछ पता नहीं था और यही कारण है कि बारहवीं के बाद दोनों के परिवारों ने उनको कोझिकोड के एक ही कॉलेज में पढ़ने के लिए भेज दिया था। तब से ही दोनों अपने रिश्ते के बारे में घरवालों के बताना चाहती थीं। हालांकि अब इस बारे में पुरी दुनिया ही जानती है।


Click it and Unblock the Notifications