DANGER...शाहरूख खान शूटिंग कर रहे थे..सामने आया खतरनाक तेंदुआ...फिर....
बड़े पर्दे पर हमने कई बार सुपरस्टार को शेर और बड़े खतरनाक जानवरों से लड़ते हुए देखा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी शूटिंग के दौरान अचानक सेट पर खतरनाक तेंदुआ आ जाए फिर क्या होगा।
हाल ही में शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा के सामने तेंदुए की एंट्री हो गई।। जी हां। ऐसा ही कुछ नजारा पिछले दिनों मुंबई के गोरेगांव स्थिन फिल्मसिटी में देखने को मिला। जहां इन दिनों तेंदुए का खौफ छाया हुआ है।

आइए चलिए जानते हैं कि तब शाहरूख खान का सामना तेंदुआ से हुआ तो क्या हुआ। हुआ यूं कि अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर पहुंचे।
सबसे पहले अनुष्का और शाहरूख के सीन की शूटिंग दोपहर में होने वाली थी। लेकिन इन दोनों के बिजी शेड्यूल के चलते शूटिंग रात में शुरू हुई।
रात के तकरीबन दो बजे जब सेट पर शूटिंग शुरू थी,तब शाहरूख के बॉडीगार्ड ने तेंदुआ को सेट के बाहर जगंल में देखा। यह बात शाहरूख को बताई गई।
सुरक्षा को देखते हुए सेट पर शूटिंग रोक दी गई। मामला थोड़ा शांत होने पर बाद में शूटिंग शुरू की गई।गौरतलब है कि गोरेगांव फिल्मसिटी में ऐसे कई टॅाप टीवी शो के सेट हैं जो कि इन दिनों तेंदुआ के खौफ का सामना कर रहे हैं।
यहां देखिए उन टीवी शो के लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications


