Anupamaa: दिग्गज सिंगर कुमार सानू बढ़ाएंगे अनुपमा शो की शोभा, इस खास मौके पर होगी एंट्री

Kumar Sanu in Anupamaa: स्टारप्लस के शो 'अनुपमा' में हर दिन कुछ दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते रहते हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद हैं। यह शो हमेशा टॉप टीआरपी का हिस्सा रहती है। सीरियर को लेकर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो.. दर्शक शो में अनुपमा के साथ दिग्गज सिंगर कुमार सानू से मिलते हुए देखेंगे।
दर्शकों के लिए अपने चहेते कुमार सानू, अनुपमा और तितली को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना बड़ी खास बात होने वाली है।
कुमार सानू अनुपमा के मंच और सेट की शोभा बढ़ाएंगे जहां वह एक म्यूजिकल और जादुई माहौल बनाते देखे जाएंगे। दरअसल, कुमार सानू अनुपमा के बेटे समर की शादी के मौके पर परफॉर्म करते हुए स्टेज पर आग लगाते दिखाई देने वाले हैं।
शो में ये गाने गाते दिखेंगे सिंगर
कुमार सानू इस दौरान अपने पॉपुलर गानों में से धीरे धीरे से, दिल है की मानता नहीं, ये काली काली आँखें और तेरे इश्क में नचेंगे जैसे अपने आइकॉनिक गाने गाए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि दर्शक सिंगर की आवाज से मदहोश होने के लिए मजबूर होने वाले हैं।
बताया अनुपमा में काम करने का अनुभव
शो का हिस्सा बनने को लेकर कुमार सानू कहते हैं, "अनुपमा में शामिल होना एक अद्भुत अनुभव था। कॉन्सेप्ट कुछ अलग है और मैं हर पल एन्जॉय कर रहा हूं। रुपाली गांगुली और नेहा सोलंकी के साथ शूटिंग करना एक अद्भुत अनुभव रहा है। तितली शो में पुनर्जीवित किये गए "धीरे धीरे से" के लिए मिले प्यार और सराहना के लिए बहुत ख़ुशी हो रही है। अनुपमा सबसे प्यारा शो है और इसका हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है।"
बता दें कि अनुपमा का निर्माण राजन शाही और दीपा शाही द्वारा डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है, यह शो सोमवार से रविवार रात 10 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications