लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र ने अर्जन बाजवा को वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' के लिए भेजीं शुभकामनाएं!
अर्जन बाजवा की बेस्टसेलर का ट्रेलर जब से रिलीज किया गया है, तब से वे हर तरफ से तारीफें बटोर रहे हैं। अर्जन ने हमेशा से दर्शकों को अपनी दमदार परफॉरमेंस से इम्प्रेस किया है, वह अब अपने आगामी सीरीज बेस्टसेलर के साथ सभी को नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं। लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं, उन्होंने भी अर्जन को उनकी आगामी सीरीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं हैं।
अर्जन और धर्मजी एक दूसरे के साथ बहुत ही प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं, उन्होंने हेमा मालिनी द्वारा निर्मित फिल्म टेल मी ओ खुदा में उनके साथ काम किया था, जिसमें अर्जन और ईशा देओल तख्तानी अहम किरदार में नजर आए थे,

ऐसे में धर्मजी ने अर्जन के साथ साथ बेस्टसेलर सीरीज की सारी यूनिट के लिए भी कामना की। अब उम्मीद करते हैं कि इस तरह का आशीर्वाद अर्जन की नई सीरीज और उनके प्रदर्शन को और ऊंचाइयों तक ले जाए।
हालांकि ट्रेलर देखने के बाद हमारे बॉलीवुड के ही-मैन इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने अर्जन को एक वीडियो मैसेज भेजकर उनकी नई सीरीज के साथ सफलता की कामना की।
ऐसे में बेस्टसेलर में अर्जन के परफॉर्मेंस को देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्सुक हैं। वेब सीरीज का दौर है और इस वक्त लगभग सभी सितारे वेब सीरीज की तरफ देख रहे हैं। धर्मेंद्र को भी इस सीरीज का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











