‘कुमकुम भाग्य’ में बड़ा लीप, अभि बन जाएगा गरीब-शराबी, सामने आया नया लुक, फैंस के लिए महा ट्विस्ट

By Filmibeat Desk

अभिज्ञा' (अभि और प्रज्ञा) के फैंस के लिए कोरोना लॅाकडाउन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये शो अब सीधे 2 साल का लीप लेने जा रहा है। जब लीप से ठीक पहले प्रज्ञा का एक बड़ा एक्सीडेंट हो जाएगा, और अगले अध्याय में अभि निराशा और नशे की गर्त में डूबे नजर आएंगे।

वीकेंड प्राइमटाइम में कब्जा जमाते हुए अब कुमकुम भाग्य की कहानी फिर से अभि और प्रज्ञा के अलग होने से शुरू होगी।अभि और तनु के वेडिंग ड्रामा ने दर्शकों को अपनी सीट से बांध लिया है, वहीं आने वाले एपिसोड्स में शो के मेकर्स एक रोमांचक मोड़ लेकर आ रहे हैं, जब अभि और प्रज्ञा की दुनिया ही उलट जाएगी। इस शो में दो साल का लीप आ रहा है, जिसमें अभि और प्रज्ञा का भाग्य पूरी तरह बदल जाएगा।

Kumkum Bhagya,

हाल ही में हमने देखा कि किस तरह प्रज्ञा अभि को तनु से सगाई करने के लिए मनाती हैं, ताकि तनु अभि के खिलाफ केस वापस ले ले। इस बीच मेहरा परिवार अभि को निर्दोष साबित करने के लिए सबूत जुटाने के लिए संघर्ष करता है, ताकि तनु के साथ उसकी शादी को रोका जा सके। चलिए नए लुक के साथ आपको बताते हैं क्या होने वाला है आगे।

एक मोड़ में प्रज्ञा का एक भयानक एक्सीडेंट हो जाता है और वो लीप से ठीक पहले वाले एपिसोड के दौरान लापता हो जाती हैं। इसके बाद ये कहानी दो साल आगे बढ़ जाएगी। लीप के बाद नए अध्याय में दर्शक देखेंगे कि अभि अब पहले जैसा महत्वाकांक्षी रॉकस्टार नहीं रहा! अभि जिंदगी की इस हार को दिल से लगा बैठते हैं।

शबीर अहलुवालिया ने लीप पर बोला

शबीर अहलुवालिया ने लीप पर बोला

अभि अपने पूरे पैसे गंवा देते हैं और निराशा एवं नशे में डूब जाते हैं। वो सिर्फ अपने नशे का खर्च उठाने के लिए कभी-कभार गाने गाते हैंइस लीप को लेकर शबीर अहलुवालिया ने कहा, ''मैं कुमकुम भाग्य परिवार का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता हूं, जहां मैं बीते 7 सालों से अभि के रूप में दर्शकों का मनोरंजन कर रहा हूं। मैं कहना चाहूंगा कि आने वाला लीप, इस शो का सबसे बड़ा बदलाव होगा। इससे पहले हमने 7 साल का लीप और एक पीढ़ी का लीप भी लिया है।

ऐसा होगा अभि का नया लुक

ऐसा होगा अभि का नया लुक

शबीर कहते हैं कि यह वाकई हमारी जिंदगी उलटकर रख देगा और हमारे फैंस को हैरान कर देगा। ये पूरा वेडिंग ड्रामा एक नाटकीय मोड़ पर आकर खत्म होगा, जहां प्रज्ञा का एक्सीडेंट हो जाता है और फिर इस शो में 2 साल का लीप आता है। इसके नए अध्याय में मैं एक निराश आदमी के रूप में नजर आऊंगा, जिसने जिंदगी में अपना सारा उत्साह खो दिया है।

प्रज्ञा का नया लुक लीप के बाद

प्रज्ञा का नया लुक लीप के बाद

दूसरी ओर, प्रज्ञा एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक प्रभावशाली शख्सियत के रूप में एक बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगी। एक सीधी-सादी पड़ोस की लड़की से एक आत्मविश्वास से भरी कॉरपोरेट प्रोफेशनल बनने तक का सफर भी होगा।

सृति झा ने लीप पर बोला

सृति झा ने लीप पर बोला

सृति झा कहती हैं, ''इस लीप में बहुत-सा रोमांच है, जहां अभि और प्रज्ञा का भाग्य पूरी तरह बदल जाएगा। जहां अभि एक हताश इंसान के रूप में नजर आएगा, जिसने शराब का सहारा ले लिया है, वहीं दर्शक मेरे किरदार को एक प्रभावशाली काॅरपोरेट प्रोफेशनल के रूप में देखेंगे, जो दूसरे देश में एक मल्टीनेशनल कंपनी में है।

कई सारे सवाल के साथ शुरू होगी कुमकुम भाग्य की नई कहानी

कई सारे सवाल के साथ शुरू होगी कुमकुम भाग्य की नई कहानी

"जहां शबीर और सृति लीप के बाद अपने किरदारों के नए रंग में प्रस्तुत करने को तैयार हैं, वहीं अभि भी अनेक चुनौतियों का सामना करने वाले हैं। आखिर किस वजह से वो इस मोड़ पर आ गए, जहां वो खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं? क्या वो अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पा सकेंगे? आखिर किस नाटकीय मोड़ में प्रज्ञा एक मल्टीनेशनल कंपनी में इतनी प्रभावशाली शख्सियत बन जाती हंै? अभि जब प्रज्ञा को नए अवतार में देखेंगे, तो किस तरह रिएक्ट करेंगे?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X