डायरेक्टर ने मुझसे प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिए बोला, मैं यह सुनकर बुरी तरह चौंक गया

लौट आए तृषा और बाल कृष्ण जैसे शो के अभिनेता सार कश्यप ने खुद से हुए कास्टिंग काउच का खुलासा किया है। सार ने बताया है कि कैसे कास्टिंग काउच के हादसे के बाद वह पूरी तरह से टूट कर बिखर गए थे। सार कश्यप ने हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कास्टिंग डायरेक्टर ने उनके साथ यह हरकत की है। सार ने अपने साथ हुई घटना को बताते हुए कहा कि जब मैं इंडस्ट्री में अपने करियर शुरू कर ही रहा था। मैं काम के लिए बहुत सारे कास्टिंग डायरेक्टर्स से मिलता था।
अभी मुझे याद है कि एक बड़े टीवी प्रोडक्शन हाउस के एक लोकप्रिय कास्टिंग डायरेक्टर के साथ ऐसी ही मुलाकात के दौरान। मुझसे उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए एक्टिंग के अलावा खास स्किल्स की जरूरत होती है। सार ने आगे कहा कि उसने मुझसे कहा कि उसके घर पर मिलूं। उसने भरोसा दिया कि वो काम दिलाने में मेरी मदद करेगा। इसके आगे का किस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इंडस्ट्री में नया था। मुझे काम चाहिए था।
इसके आगे मैंने ज्यादा सोचा नहीं है। काम को देखते हुए मैं डायरेक्टर के घर पर पहुंच गया। मुंबई स्थित अंधेरी वेस्ट में कही पर उसका घर था। सार ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम दोनों ने कुछ देर काम की बात की। लेकिन इसके बाद उसने मुझे कहा कि इंडस्ट्री में काम से ज्यादा प्राइवेट अफेयर चलते हैं। इसके बाद डायरेक्टर ने मुझसे प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिए बोला। मैं यह सुनकर बुरी तरह चौंक गया। फिर कुछ देर तक मैं उनका बात सुनकर ब्लैक हो गया था। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करूं। इसके बाद मैंने उन्हें आराम से मना किया और फिर वहां से मैं बाहर निकल गया। खुद को लेकर सार ने आगे कहा कि इस घटना ने मुझे अंदर से हिला कर रख दिया। मैं समझ गया कि कैसे पावरफुल लोग एक छोटे से शहर से आने वाले एक्टर का शोषण करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications