लाफ्टर शेफ्स शो में अनिरुद्धाचार्य के ज्ञान से प्रभावित हुए अली गोनी! तस्वीर शेयर कर बोले- आज से बिस्कुट बंद..

Aniruddhacharya Laughter Chefts Show

Aniruddhacharya Laughter Chefts Show: लाफ्टर शेफ्स टीवी का सबसे पसंदीदा शो माना जा रहा है। दरअसल इस ए शो में काफी मशहूर हस्तियां जोड़े में खाना बनाती हुई नजर आ रही है और अच्छा खाना बनाकर गेम जीतने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब हाल ही में सोशल मीडिया के मशहूर आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य शो के सेट पर पहुंचे।

यहां पर वह करण कुंद्रा से लेकर अली गोनी और अर्जुन बिजलानी जैसे सेलिब्रिटीज के साथ में भी मिले। इतना ही नहीं इन सभी सितारों ने गुरुजी के साथ में अपनी तस्वीरों को शेयर किया और उनसे मिलने के बाद में अपने एक्सपीरियंस को भी साझा किया। हाल ही में करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनिरुद्धाचार्य के साथ में एक तस्वीर को शेयर किया है।

इस तस्वीर में गुरुजी ने करण कुंद्रा को आशीर्वाद दिया और अब एक्टर ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में गुरुजी के साथ अपने अनुभव को शेयर किया।करण कुंद्रा ने इस दौरान बताया कि कैसे कुछ ही घंटे में उन्हें और बाकी लोगों को बहुत अच्छी-अच्छी सीख मिली है।

इस दौरान करण कुंद्रा बताते हैं कि उन्हें गुरुजी से सरल कहानियों के माध्यम से हमारे ग्रंथ, महाकाव्य और संस्कृति के बारे में जानकारी मिली। इसको सीखने के बाद में उन्हें काफी गहरा एहसास हुआ और उनकी आंखें भी खुल गई है।

इसी के अलावा अली गोनी ने भी गुरु जी के साथ में तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि दोस्तों आज से बिस्कुट बंद अनिरुद्ध जी बहुत ज्यादा अच्छे हैं। इसी के अलावा अभिनेता ने इस सुपर मजेदार एपिसोड को लेकर भी खुलासा किया कि इसे जल्दी ही प्रसारित भी किया जाएगा।

लेकिन अगर हम कुकिंग रियलिटी शो की बात करते हैं तो इसको भारती सिंह होस्ट कर रही है। इतना ही नहीं जज सैफ हरपाल सिंह को इंप्रेस करने के लिए सितारे अपना बेस्ट दे रहे हैं। इसी के अलावा इस कुकिंग रियलिटी शो में निया शर्मा के साथ-साथ कृष्णा अभिषेक और रीम समीर शेख जैसे सेलिब्रिटीज भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X