..................... Laughter Chefs 3 Winner team kanta krushna abhishek kashmeera shah samarth aly gony jannat zubair lifts the trophy - Hindi Filmibeat

Laughter Chefs 3 Winner: टीम कांटा ने मारी बाजी, हाथ मलते रह गए एल्विश, इन 5 ने छोड़ा शो

Laughter Chefs Season 3 Winner: कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का रविवार को फिनाले हो गया। इस सीजन की ट्रॉफी टीम कांटा ने अपने नाम कर ली। ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार और रोमांच से भरा रहा, जिसमें टीम कांटा ने टीम छुरी को हराया।

Laughter Chefs Season 3 Winner

टीम कांटा में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अली गोनी और जन्नत जुबैर शामिल थे। पूरे शो के दौरान इन सभी ने लोगों को खूब हंसाया और अपनी मस्ती से दर्शकों का दिल जीत लिया।

वहीं टीम छुरी भी किसी से कम नहीं रही। इस टीम में एल्विश यादव, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी और ईशा मालविया नजर आए। फिनाले तक दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

ग्रैंड फिनाले का प्रसारण कलर्स टीवी पर किया गया और इसे जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे भी देखा गया। इस मौके पर भारती सिंह ने भी शो में वापसी की। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद यह उनका पहला एपिसोड था। उन्होंने 19 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था।

अब तक शो के मेकर्स ने विजेता टीम को मिली इनामी राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, खबरों के मुताबिक आमतौर पर ऐसी जीत पर कई लाख रुपये दिए जाते हैं।

बता दें कि लाफ्टर शेफ्स लोगों के बीच काफी पसंद किया गया शो रहा है। बीते कुछ महीनों में इसने अच्छी टीआरपी हासिल की और कई हफ्तों तक टॉप शोज़ में शामिल रहा। अब सीजन 3 के साथ यह शो खत्म हो गया है, जिसे दर्शक जियो हॉटस्टार पर दोबारा देख सकते हैं।

Read more about: krushna abhishek kashmeera shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X