लाफ्टर शेफ के शो में समर्थ जुरेल ने जन्नत जुबैर संग की घटिया हरकत, VIDEO देख आग बबूला हुए फैन्स...
Laughter chef season 3: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। कभी शो में जमकर हंसी मजाक होता है तो कभी शो में ऐसे गेस्ट आते हैं जिन्हें हर कोई देखना पसंद करता है। फिलहाल तो हाल ही में शो का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद फैन्स गुस्से से लाल हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है मामला जिस वजह से फैन्स हो रहे हैं इतने नाराज।

जन्नत को छेड़ते दिखे समर्थ
दरअसल शो से जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समर्थ बार-बार अजीबो-गरीब तरह से जन्नत को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कभी वह उनके पैर पकड़ते हैं तो कभी उनके कपड़ों को टच करते नजर आ रहे हैं। वहीं जन्नत भी यह सब देख काफी असहज महसूस करती हैं। समर्थ की ऐसी हरकतें देख फैन्स गुस्से से लाल हो गए।
This is the result of promoting forced love-angle script given by creatives of laughter Chefs to over actors like Samarth who then do this type of cringe disgusting behavior in the name of flirting where Jannat is clearly feeling very uncomfortable.. #ElvishYadav #ElvishArmy… pic.twitter.com/DBMHv30w2N
— Demon Singh (@demon_singh25) March 23, 2026
समर्थ का वीडियो देख आग बबूला हुए फैन्स
वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- समर्थ को इस तरह की हरकतें करने से रोकना चाहिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह जन्नत असहज महसूस कर रही है, लेकिन समर्थ के फैन्स उनका बचाव करने में लगे हैं। यूजर ने हॉट स्टार रियलिटी को टैग करते हुए इस मामले पर ध्यान देने को कहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-मां भी वहीं पर है उनके होन के बाद भी इस तरह की हरकत करते हुए समर्थ को शर्म नहीं आ रही है। कॉमेडी के नाम पर भद्दा मजाक हो रहा है। समर्थ की इस हरकत को देखने के बाद फैन्स गुस्से से लाल होते नजर आ रहे हैं। किसी ने समर्थ को घिनौना कहा तो किसी ने बदतमीज।


Click it and Unblock the Notifications











