Latest Tv Updates: 'बेइंतहा' की आलिया सिंगल तो बड़े हो गये महाराणा प्रताप
कलर्स के लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है 'बेइंतहा', जिसकी लीड अभिनेत्री प्रीतिका राव ने अपने बारे में जोरदार खंडन करते हुए कहा कि उनका किसी से कोई चक्कर नहीं चल रहा है। मैं अभी सिंगल हूं।
सिंगल है 'बेइंतहा' की आलिया ...
दरअसल पिछले दिनों खबर आयी थी कि उनका टीवी धारावाहिक 'बेइंतहा' के निर्देशक के साथ चक्कर चल रहा है। प्रीतिका ने साफ कहा कि अभी वह 'सिंगल' हैं और इस समय उनके पास किसी के साथ रिश्ते में होने के लिए समय नहीं है।
Pics: कॉमेडी नाइट्स के मंच पर 'सुपर नानी' रेखा ने मनाया जन्मदिन
प्रीतिका ने कहा, "मुझे नहीं मालूम ये कहानियां कहां से बनकर आती हैं। 'बेइंतहा' के दो निर्देशक हैं-अंकुर भाटिया और पुष्कर पंडित। दोनों मुझे पसंद करते हैं। पुष्कर मुझे मेरे किरदार के नाम आलिया की जगह प्यार से आलू बुलाते हैं, तो इसलिए कि उन्हें मेरा काम पसंद है, मेरा किरदार पसंद है। वहीं, अंकुर मुझे मल्लिका-ए-बेइंतहा बुलाते हैं।" इस समय मेरा पूरा ध्यान अपने करियर पर है जिसकी वजह से मेरे पास तो प्यार के लिए भी समय नहीं है।
अभिनेत्री अमृता राव की छोटी बहन प्रीतिका राव की तरह और भी टीवी सितारों के बारे में हमारे पास बहुत सारी खबरें हैं जिन्हें जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये।


Click it and Unblock the Notifications