इंडियन आइडल 12 - अनुपमां ने किया टॅाप, आपके पसंदीदा 10 टीवी शो की Latest TRP Report
आपके पसंदीदा शो की लेटेस्ट टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। 29 वें सप्ताह में भी उन टीवी शो का जलवा कायम रहा है जो कि पिछले वीक भी टॅाप पर बने रहने में सफल हुए। नंबर 1 की पायदान पर फिर से अनुपमां ने अपना पैर जमा कर रखा है। सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली के फैमिली ड्रामा स्टोरी को दर्शकों ने टीआरपी में सबसे अधिक रेटिंग दी है।
इमली और इंडियन आइडल 12, सुपर डांसर 4 के साथ इमली और गुम है किसी के प्यार में ने टॅाप 10 शो में अपनी खास जगह बना ली है। वनराज ने अपने घर को संभालने के लिए कैफे खोल रहा है। अनुपमा ने अपनी डांस एकेडमी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। कहानी में आए इस ट्विस्ट के कारण अनुपमां नंबर 1 पर है।

बीते 6 वीक से लगातार दूसरे नंबर पर रहने वाला शो गुम है किसी के प्यार में इस बार भी दूसरे पायदान पर है। अनुपमां को गुम है किसी के प्यार ने कड़ी टक्कर दी है। नील भट्ट और आयशा सिंह यानी कि विराट और सई के बीच की दूरी दर्शकों को पसंद आ रही है।
इमली की कहानी इस वीक भी टीवी पर छाई रही। टीआरपी लिस्ट में ये शो तीसरे स्थान पर है।15 अगस्त के दिन फाइनल होने की खबर के बीच इंडियन आइडल 12 सारी कंट्रोवर्सी को पीछे छोड़ते हुए इस वीक नंबर चौथे पर है। टॅाप 6 कंटेस्टेंट के बीच शो अंत की तरफ बढ़ रहा है। ये हैं चाहतें की लव स्टोरी ने भी नंबर पांच पर खुद को दबा रखा है।
कुमकुम भाग्य ने लीप के साथ ही खुद को नंबर 6 पर जगह दी है। प्रीता की जिंदगी में मां बनने की कहानी को दर्शकों को शो के करीब लाया है। ये शो अगले वीक तक टॅाप 5 में शामिल हो सकता है। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 ने अपनी 7 नंबर की जगह टीआरपी पर बनाई है। हाल ही में इस शो की शुरुआत हुई है। जहां पर दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी के साथ विशाल आदित्य सिंह ने अपने स्टंट से दर्शकों को भी प्रभावित किया है।
कॅामेडी शो के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टॅाप 10 शो में 8 नंबर पर बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी के ना रहने के बावजूद सुपर डांसर 4 ने टॅाप 10 में अपनी जगह बना ली है। इस वीक सुपर डांसर 4 टीआरपी में नंबर 9 पर बना हुआ है। किसी समय नंबर 1 पर रहने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस वीक नंबर 10 पर है।


Click it and Unblock the Notifications












