TRP Ratings में कुंडली भाग्य, नागिन 4 और बिग बॉस 13 हैं टॉप 3 टीवी शो, देखिए डिटेल रिपोर्ट
Recommended Video
साल 2020 के दूसरे हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। TRP की लिस्ट के मुताबिक टॉप नंबर पर 'कुंडली भाग्य', सलमान खान का 'बिग बॉस 13', और 'नागिन 4' हैं। बिग बॉस में इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल और विशाल-मधुरिमा की लड़ाई ने जमकर हंगामा मचाया था। इन विवादों की वजह से शो काफी चर्चा में रहा था। यही कारण है कि बिग बॉस 13 पहली बार टॉप 3 की जगह हासिल की है।
दर्शक काफी उत्सुक हैं कि इस हफ्ते कौन सा टीवी शो हिट रहा और कौन सा टीआरपी की दौड़ में पीछे रह गया। तो आपको बता दें जी टीवी का शो 'कुंडली भाग्य' इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन रहा। एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4' ने आते ही दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक तो 'नागिन 4' नंबर वन तक पहुंच जाएगा। वहीं सलमान खान का शो बिग बॉस 13 ने तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।

शिवांगी जोशी का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस बार ऊंची छलांग लगाई है। पिछले हफ्ते ये सीरियल 10वें स्थान पर आ गया था लेकिन इस बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने चौथी पॉजिशन हासिल की है। वहीं रियालिटी शो 'इंडियन आइडन' 11वें स्थान पर तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो सातवें नंबर पर है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया की एंट्री दोबारा हो रही है जिसकी वजह से एक बार फिर ये शो हिट जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











