टीआरपी रेटिंग में एकता के जोधा-अकबर ने मारी बाजी, बनें नंबर 1
टीवी की दुनिया भी बड़ी अजीब है, यहां कई सालों से कुछ सीरयल लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं तो कभी-कभी नये सीरयल लोगों के दिलों में इस तरह से जगह बना लेते हैं कि आप समझ ही नहीं पाते कि यह कब और कैसे हुआ।
टीआरपी रेटिंग में एकता के जोधा-अकबर ने मारी बाजी, बनें नंबर 1
इस बार भी टीवी रेटिंग में ऐसा ही हुआ है। इस बार भी जी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो जोधा-अकबर.. लोगों के दिलों का राजा बना हुआ है इसलिए इस बार भी यह शो टॉप टेन की लिस्ट में नंबर वन पर है। इसकी टीआरपी 8.9 नोट की गई है। कहना गलत ना होगा कि एकता कपूर ने अपने इस ऐतिहासिक टीवी शो से लोगों का दिल जीत लिया है।
नंबर दो पर है एकता कपूर का ही पारिवारिक शो कुमकुम भाग्य
इस बार नंबर दो पर है एकता कपूर का ही पारिवारिक शो कुमकुम भाग्य.. जिसमें प्यार और तकरार की कहानी है। यह शो ने बड़ी जल्दी ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है। जी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो की टीआरपी 8.6 नोट की गई है।
जबकि इस लिस्ट में नंबर तीन पर है स्टार प्लस का पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया जिसकी टीआरपी 7.3 नोट की गई है। राशि की मौत ने दर्शकों को इस शो से वापस जोड़ दिया है जो कि पिछले काफी वक्त से शो से रूठे हुए दिख रहे थे।
आईये डालते हैं टॉप टेन शो पर एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











