TV UPDATE: कपिल के शो पर बुआ की जगह अब भाभीजी....सही पकड़े हैं!
[टेलीविजन] इस हफ्ते टीवी पर इतने ट्विस्ट हुए कि पूछिए मत। कपिल के शो पर उठापटक मची ही हुई है तो सबकी फेवरिट भाभी जी शो छोड़कर जा रही हैं यानि कि अब कोई नहीं पूछ पाएगा भाभी जी घर पर हैं।
वहीं इशिता रमन की तकलीफें कम ही नहीं होती तो अक्षरा नैतिक का रोमांस कभी कम नहीं होता। लेकिन पूरे हफ्ते छाए रहे कपिल शर्मा। एक तरफ तो वो लाइव शो कर ही रहे हैं लेकिन उनके नए शो के पहले एपिसोड की डीटेल्स भी धमाकेदार हैं।
[टीवी के 10 सीरियल जिन्हें कर देना चाहिए Bye Bye]
लेकिन टीवी पर असली धमाका करने वाले हैं ऋतिक रोशन और इसी के साथ वो अजय देवगन और सलमान खान को देने वाले हैं कड़ी चुनौती। दोनों में से जीतेगा कौन ये देखना होगा।
सारे सीरियल अपनी ही गति से चल रहे हैं। नागिन में सेशा - रितिक के बीच कुछ नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो साथ निभाना साथिया में एक और मर्डर हो चुका है।
फटाफट ले लीजिए इस हफ्ते का टेलीविजन अपडेट -


Click it and Unblock the Notifications