राजू श्रीवास्तव की बेटी ने अमिताभ बच्चन का जताया आभार, लिखा भावुक कर देने वाला नोट

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सिंतबर को निधन हो गया। लगभग डेढ़ महीने तक अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर टीवी और राजनीतिक जगत की हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया। अब राजू श्रीवास्तव की बेटी ने एक पोस्ट लिखकर अमिताभ बच्चन को शुक्रिया कहा है।

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने अपने पिता के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी और अमिताभ बच्चन की साथ में कई तस्वीरें शेयर की। अंतरा ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है- अमिताभ बच्चन अंकल का दिल से शुक्रिया, जो हर दिन इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे। आपकी प्रार्थना से इस कठिन समय में हिम्मत मिली, जो हमेशा हमारे साथ रहेगी।'

Late comedian Raju Srivastava daughter wrote emotional post for Amitabh Bachchan, Thanks him for all the support

अंतरा ने आगे लिखा है- 'आप मेरे पिता के आदर्श, प्रेरणा, प्यार और गुरु हैं। जब पापा ने पहली बार आपको बड़े पर्दे पर देखा था, तभी आप उनके अंदर बस गए थे। उन्होंने आपको सिर्फ ऑन-स्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी फॉलो किया। उन्होंने आपका नंबर 'गुरूजी' से सेव किया था।आप पापा के अंदर पूरा बसे हुए थे। आपकी ऑडियो क्लिप सुनकर उनकी प्रतिक्रिया देना, यह बताता है कि आप उनके लिए क्या मायने रखते थे।'

साथ ही उन्होंने लिखा है- मेरी मां शिखा, मेरा भाई आयुष्मान, मेरा परिवार और मैं अंतरा श्रीवास्तव आपका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उन्हें विश्व स्तर पर जो प्यार और प्रशंसा मिली है, वह सब आपकी वजह से है। आपको हार्दिक नमन।'

बता दें कि, राजू श्रीवास्तव को दिल्ली में वर्कआउट के दौरान जिम में ही दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव डॉक्टरों की देखरेख में लगभग 40 दिनों तक रहे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक ऑडियो मैसेज भेजा था। राजू श्रीवास्तव को जब ये ऑडियो मैसेज सुनाया गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया भी दी थी। अब उनके परिवार ने मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए अमिताभ बच्चन को धन्यवाद बोला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X