14 साल बड़े एक्टर संजीव की दूसरी बीनी बनी थीं लता सभरवाल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी मोहब्बत

Lataa Saberwal Sanjeev Seth Love Story: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली राजश्री महेश्वरी के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस लता सभरवाल ने टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है। इतना ही नहीं उनकी अदाकारी के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी विवादों में रही। अब लता सभरवाल ने अपने पति के साथ सेपरेशन का ऐलान किया है। इसके बाद हर कोई हैरान रह गया है।
सीरियल में काम करते-करते दोनों काफी ज्यादा करीब आ गए और एक दूसरे को डेट करने लगे। कुछ वक्त डेट करने के बाद में दोनों ने 2010 में शादी रचा ली। बहुत कम लोग जानते हैं कि संजीव सेठ की लता दूसरी पत्नी थीं।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि लता सभरवाल ने दो दशक के करियर में तकरीबन 10 सालों तक सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की मां का किरदार निभाया और काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात उनके को-एक्टर संजीव सेठ के साथ हुई।
लता सभरवाल ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'विवाह" में शाहिद कपूर की भाभी का किरदार निभाया था। जहां पर उनकी एक्टिंग की भी काफी ज्यादा सरहाना हुई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि लता को कई सारे सीरियल्स में देखा जा चुका है और उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 20 सालों तक लता सभरवाल ने छोटे परदे से लेकर बड़े पर्दे तक अलग-अलग किरदार निभाए। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की और बताया कि उनके गले में कुछ गांठ बन गई।


Click it and Unblock the Notifications
