..................... Lata Mangeshkar is a big fan OF KBC | Amitabh Bachchan | केबीसी की हॉट सीट पर लता मंगेशकर भी बैठना चाहती हैं - Hindi Filmibeat

केबीसी की हॉट सीट पर लता मंगेशकर भी बैठना चाहती हैं

Lata_Mangeshkar
भारत की आन बान शान और मां सरस्वती की अहम उपासक लता मंगेशकर भी सोनी के मशहूर क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति की बहुत बड़ी फैन हैं। वो इस गेम शो को नियमित रूप से देखती है और उनकी भी इच्छा है कि वो इस गेमशो का हिस्सा बनें और हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ के प्रश्नों का जवाब दें और पैसे जीतें। ये बातें खुद लता जी ने बतायी है। दरअसल केबीसी खेलने आयी एक प्रतिभागी जिसका नाम मंजू सिंह था ने बताया कि वो लता जी की बहुत बड़ी फैन है और जिंदगी में एक बार उनसे बात करने की इच्छा रखती हैं।

गेम शो के दौरान अमिताभ जी ने कंप्युटर जी से निवेदन किया कि वो मंजू सिंह की बात लता जी से करायें और कंप्पयूटर जी ने उनकी बात मान ली। उन्होंने मंजू सिंह की बात लता जी से करा दी। लता जी ने मंजू सिंह के गेम खेलने और पैसे जीतने के लिए बहुत बहुत बधाई दी। तभी उन्होंने अमिताभ जी से केबीसी में आने की अपनी इच्छा भी प्रकट की। जिसे अमिताभ जी ने तहेदिल से स्वागत किया। हालांकि लता जी ने कहा कि उनका सामान्य ज्ञान काफी खराब है इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि वो ज्यादा पैसे नहीं जीत पायेगीं।

मंजू सिंह ने लता जी से बात को अपना एक सपना सच होना बताया और कहा कि वो इसे कभी नहीं भूल सकती है। लता जी को उन्होंने एक गीत भी गाकर सुनाया जिसे लता जी ने काफी पसंद किया। इससे पहले भी लता जी ने सोनी के एक्स फैक्टर की भी जमकर तारीफ की थी। खैर देखना दिलचस्प होगा कि लता जी कब केबीसी का हिस्सा बनती हैं। हालांकि शो के होस्ट अमिताभ जी ने कहा है कि वो जल्द से जल्द लता जी की इस इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेगें।

वैसे खबर है कि दिवाली के स्पेशल एपीसोड़ में लता जी की एंट्री हो सकती है। हालांकि शो की ओर से इस बारे में कुछ भी कहा नहीं गया है लेकिन चर्चा गर्म है कि लता जी बहुत जल्द इस शो का हिस्सा बनेगीं। खैर इस समय ये शो अपनी प्रसिद्दि की चरम सीमा पर है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X