बालिका वधु ने कहा अलविदा..शूट हुआ लास्ट एपिसोड!
बालिका वधु के फैंस को बुरी खबर तो पहले ही हम दे चुके हैं। इस सीरयल का अंत होने जा रहा है और इसका अंतिम एपिसोड आपको 31 जुलाई को देखने को मिलेगा। इसी के साथ अब हम ये बता दें कि हाल ही में इस सीरियल का अंतिम एपिसोड भी शूट किया गया है।

शो की आखिरी शूटिंग के दौरान पूरी टीम काफी इमोश्नल भी हो गई थी। सीरियल की लीड एक्ट्रेस माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की है जिसके साथ उन्होंने काफी इमोश्नल मैसेज भी लिखा है। माही ने फोटो पोस्ट कने के दौरान लिखा "My boys I'll miss Dm... Bestest".
आपको बता दें कि इस शो की टीआरपी कम होने की वजह से इसे बंद किया जा रहा है। हालांकि एक समय पर ये शो टॉप टीआरपी लिस्ट में भी रह चुका है। इसी के साथ ये शो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपनी जगह बना चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि जब से सीरियल के चेहरों में बदलाव हुआ है तब से 'बालिका वधु' की टीआपी कम हो गई है।
बालिका वधु की लीड एक्ट्रेस माही विज ने ट्वीट कर शो के ऑफ एयर होने की खबर दी थी। उस दौरान उन्होंने लिखा था कि अच्छी यादें, अच्छा शो, अच्छे लोग' एक और ट्वीट में माही ने कहा, 'वो इस शो को बहुत मिस करूंगी। सीरियल के बन्द होने का ये भी एक कारण हो सकता है। इंडियन टेलिवीजन पर लंबे समय तक चलने वाले सीरियल 'बालिका वधु' ने आठ साल पूरे कर लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












