लारा दत्ता को भी लगा टीवी का चस्का

खबर है कि लारा दत्ता की एक चैनल से बातचीत चल रही है |यदि दोनों पार्टियों में सहमति बन जाती है तो लारा एक रियलिटी शो की मेजबानी करती नजर आ सकती है सूत्रों का कहना है कि इन दिनों टीवी चैनलों की ओर से फिल्मी कलाकारों को बहुत ज्यादा पैसा दिया जा रहा है, जिससे सारे स्टार्स इन दिनों टीवी पर नजर आ रहे हैं |
लिहाजा स्टार कलाकारों को हर चैनल अपने से जोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है | लारा को भी छोटे परदे पर आने से कोई आपत्ति नहीं है | ऑफर अच्छा है तो यह बात तो तय है कि वह इसके लिए हां कह देंगी |साथ ही लारा अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म भी जल्द ही शुरू करनेवाली हैं | पहली फिल्म चलो दिल्ली से उन्हें अच्छी कामयाबी मिली है|


Click it and Unblock the Notifications











