..................... Lara Dutta shares her experience of working with Naseeruddin Shah in Zee Original series 'Kaun Banegi Shikharvati'! - Hindi Filmibeat

'कौन बनेगी शिखरवती' में नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने पर बोलीं लारा दत्ता- पहली बार हुआ ऐसा

By Filmibeat Desk

अभिनेत्री लारा दत्ता अनुभवी स्टार नसीरुद्दीन शाह के साथ 'कौन बनेगी शिखरवती' में स्क्रीन साझा करने के लिए उत्साहित हैं, जिसका प्रीमियर 7 दिसंबर को ज़ी5 पर होगा। लारा ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह लंबे समय से उनकी विशलिस्ट में थे।"कौन बनेगी शिखरवती' एक बेहद खास शो है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब उपलब्ध सभी प्रकार के कंटेंट के साथ, बहुत कम ऐसे कंटेंट है जिसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते है और एन्जॉय कर सकते है।",लारा ने कहा।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आज के समय में, ऐसा कंटेंट बनाया गया है जो विभिन्न प्रकार के दर्शकों के लिए है - इसमें से कुछ एजी है, कुछ थ्रिलर और कुछ डार्क है। लेकिन मुझे लगता है कि यह हम जैसे सभी के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने घरों में बैठकर, सभी के साथ टीवी देखकर बड़े हुए हैं ताकि हमारे बच्चों और माता-पिता के साथ कुछ देख सकें और एक तरह से हम सभी एक तरह से डिसफंक्शनल फैमिली हैं।"

Lara Dutta, Naseeruddin Shah

'कौन बनेगी शिखरवती' नसीरुद्दीन द्वारा निभाए गए एक शाही राजा और उनके डिसफंक्शनल परिवार के जीवन पर आधारित एक ड्रामा है।दिग्गज स्टार के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, लारा ने कहा, "मुझे कैरेक्टर्स से प्यार है और मैं नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का अवसर पा कर बेहद खुश है क्योंकि वह लंबे समय से मेरी विशलिस्ट में थे। यह पहली बार था जब हम एक साथ आए है और हमने बहुत एन्जॉय किया। हम मंडावा में बबल में शूटिंग कर रहे थे।

हमने लगभग 2 महीने एक साथ बिताए हैं जिस वजह से हम सभी एक दूसरे के बहुत करीब आ गए है और यह एक बहुत ही खास अनुभव था।"कौन बनेगी शिखरवती शाही राजा (नसीरुद्दीन शाह) और उनके डिसफंक्शनल परिवार के जीवन पर आधारित एक नाटक है। ट्रेलर में आपको उस पागलपन की एक झलक देखने मिलती है जिसकी इस श्रृंखला में उम्मीद की जा सकती है। यह सीरीज ज़ी5 पर उपलब्ध होगी जिसका प्रीमियर 7 जनवरी 2022 में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X