अब टीवी पर लारा दत्ता बनीं होस्ट!

खबर आ रही है कि लारा दत्ता ब्रिटिश टेलीविजन रियलिटी शो 'एक्सट्रीम मेकओवर" का भारतीय संस्करण होस्ट करेंगी। इसके लिए इन दिनों शो के निर्माताओं से लारा की बातचीत चल रही है। लारा इस शो में दिलचस्पी ले रही है लेकिन अभी तक उन्होंने हां कि है या नहीं इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि इस शो में 14 महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी जिनका मेकओवर किया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ साल पहले अभिनेत्री मोना सिंह ने 'एक्सट्रीम मेकओवर" के देसी वर्जन 'नया रूप नई जिंदगी" की मेजबानी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











