टीवी शो लापातागंज में हुई थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी, सालों पुराना VIDEO वायरल
कोरोना वायरस सालों पहले लापतागंज में आ चुका है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं सब टीवी के कॅामेडी शो लापतागंज की। जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस शो के एपिसोड नंबर 86 में पहले से ही बिल्कुल कोरोना वायरस जैसी बीमारी का जिक्र किया जा चुका है।
इस में बताया जा रहा है कि एक नई बीमारी आयी है जो कि खांसी और जुकाम से फैलती है। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी जा रही है। आपको बता दें कि 26 अक्टूबर 2009 में इसका प्रसारण टीवी पर हुआ। 11 जनवरी 2013 को इसका आखिरी एपिसोड दिखाने के बाद फिर से इसका टेलीकास्ट जून 10, 2013 को किया गया।

साल 2014 में इस शो को बंद कर दिया गया।इस शो में रोहिताश गौर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आज जब कोरोना का कहर पूरी दुनिया में छाया हुआ है ऐसे में इस बीमारी का पता पहले कैसे इस लेखक को चला इस तरह का सवाल यूजर उठा रहे हैं। इस एपिसोड के वीडियो को भी काफी तेजी से देखा जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये तो कोरोना ही है...आप भी देखिए ये VIDEO


Click it and Unblock the Notifications











