'लापतागंज' की वापसी से निर्देशक खुश
टेलीविजन धारावाहिक 'लापतागंज' के निर्देशक धरम वर्मा इसके दूसरे संस्करण को लेकर काफी खुश हैं और उनका कहना है कि नए संस्करण में कई संभावनाएं हैं।
'लापतागंज' इसी नाम के एक काल्पनिक कस्बे पर आधारित है। यहां के लोग हर मुश्किल में खुश रहते हैं। ग्रामीण झलकियां पेश किए जाने की वजह से यह दर्शकों के बीच काफी चर्चित रहा।

इस शो के नए संस्करण की शुरुआत सब टीवी पर 10 जून को होगी।
वर्मा ने कहा, "मैं 'लापतागंज' के नए संस्करण से बेहद खुश हूं और दर्शकों को हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों की झलक दोबारा देखने को मिलेगी।" 'डैडी समझा करो' और 'हम आपके हैं इन-लॉज' का निर्देशन कर चुके वर्मा ने इस शो के कलाकारों की टीम में कुछ बदलाव भी किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications