..................... lady on wheel chair stat running seeing Urfi Javed on airport Urfi Javed ady fans funniest video - Hindi Filmibeat

उर्फी जावेद को ऐसे कपड़ों में देखकर व्हील चेयर से उठकर दौड़ने लगी महिला, मच गया हंगामा!

urfi javed

Urfi Javed Video: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद हर दिन अपने नित नए लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। अब इस बार उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि इस बार उर्फी जावेद के लुक के कारण नहीं बल्कि किसी और वजह से हसीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। नेटिजंस इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

चलने लगी व्हील चेयर पर बैठी महिला
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद इस दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। ऐसे में उर्फी को देखते ही उनके एक महिला फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दीं। हालांकि ये महिला व्हील चेयर पर बैठी हुई थीं। उर्फी को देखते ही ये महिला इतनी एक्साइटेड हो गई कि व्हील चेयर भूल अपने पैरों पर खड़ी होकर चलने लगी और उर्फी के साथ सेल्फी लेने लगी।

बना महिला का मजाक
उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। और नेटिजंस इस महिला को लेकर कमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस महिला का काफी मजाक बना रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस महिला को देखने के बाद अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
वहीं इस दौरान उर्फी जावेद के लुक की बात करें तो वो ब्लैक स्ट्रैपी ब्रालैट पर व्हाइट ओवरसाइड पैंट सूट पहने काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही थीं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X