क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लिए इतनी मोटी रकम वसूल रही हैं स्मृति ईरानी, पहले के मुकाबले बढ़ाई 77777% फीस

kyunki Saas bhi kabhi bahu thi

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल रहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर लौटकर आ रहा है। एकता कपूर का सीरियल सालों बाद फिर वापसी कर रहा है। वो भी उसी तुलसी के साथ जिसे लोग उस किरदार में बेहद पसंद किया करते थे। जी हां, एक बार फिर स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में नजर आने वाली हैं। तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी का पहला लुक सामने आ चुका है और उनके लुक को देखकर लोग 25 साल पीछे खिंचे चले गए हैं।

स्मृति ईरानी ने बढ़ाई फीस

बता दें कि स्मृति ईरानी ने 'हम हैं आज कल और कल' सीरियल से अपना करियर शुरू किया था, लेकिन उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से ही पहचान मिली। लोग आज भी स्मृति ईरानी को तुलसी के नाम से पुकारते हैं, लेकिन आपको पता है कि साल 2000 में स्मृति ईरानी एक एपिसोड का कितना पैसा चार्ज करती थीं, अगर नहीं पता है तो हम तो आपके बताएंगे ही, लेकिन उससे पहले हम आपको ये जरूर बता दें कि वर्तमान में स्मृति ईरानी अपनी पुरानी फीस का दो गुना, चार गुना या पांच गुना फीस बढ़ाकर नहीं ले रही हैं बल्कि वह इस बार स्मृति ने अपनी फीस 77777% तक बढ़ा दी है। स्मृति ईरानी की एक एपिसोड की फीस आपको हैरान कर सकती है।

पहले लेती थीं इतनी फीस

बता दें कि स्मृति ईरानी की फीस को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह अब अपने एक एपिसोड की फीस करीब 14 लाख रुपये ले रही हैं। इस बार का सीरियल 150 एपिसोड का तय किया गया है। जिसकी टोटल कमाई 21 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होने वाली है। वहीं स्मृति ईरानी की पुरानी फीस की बात करें तो तुलसी विरानी के किरदार के लिए उन्हें 1800 रुपये प्रति एपिसोड दिए जाते थे।

कब से शुरू होने जा रहा है सीरियल

7 जुलाई को सीरियल का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि यह सीरियल 29 जुलाई को रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर जारी किया जाएगा। इस सीरियल को आप जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X