Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi का कमबैक बना इमोशनल तूफान, तुलसी की वापसी से घर-घर मचा धमाल!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 X Review: आखिरकार फैंस का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का सीजन 2 बीती रात 29 जुलाई 2025 से स्टार प्लस पर शुरू हो गया है। इस शो के साथ ही स्मृति ईरानी ने भी टीवी पर जबरदस्त वापसी की है, जिससे दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

लोगों के बीच एक्साइटमेंट

शो के पहले एपिसोड में ज्यादातर कैरेक्टर्स का इंट्रोडक्शन दिखाया गया, लेकिन उसमें वो खास ड्रामा और इमोशन्स भी थे जिनके लिए ये शो जाना जाता है। पहले एपिसोड के टेलिकास्ट के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। फैंस सोशल मीडिया पर अपने इमोशंस शेयर कर रहे हैं और शो को लेकर पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

एक शख्स ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा- 'मैं तो बच्चों की तरह रो पड़ा... ये टाइटल ट्रैक सुनते ही पुराने दिन याद आ गए। तुलसी और सविता की जोड़ी फिर से देखने को मिल रही है... फैमिली वैल्यू, बीजीएम सब कुछ वैसा ही है। #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 पुराना शो जैसा कोई नहीं!"

दूसरे यूजर ने लिखा- "भाईसाहब! सिर्फ यही शो मुझे फिर से टीवी देखने पर मजबूर कर सकता है। सालों बाद पूरे परिवार के साथ देखा और मजा आ गया।"

तीसरे यूजर ने शेयर किया- 'अभी मां के साथ पहला एपिसोड देखा। तुलसी का गाना सुनकर मां की आंखें भर आईं। पहली ही एपिसोड में इमोशन्स, ड्रामा और ट्विस्ट सब कुछ दिख गया!'

शो के बारे में

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब 25 साल पहले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने टीआरपी चार्ट पर राज किया था और भारतीय टेलीविजन के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया था। अब इसका दूसरा सीजन आ गया है, तो लोगों की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

फैंस को उम्मीद है कि सीजन 2 भी पहले सीजन की तरह इतिहास रचेगा और एक बार फिर हर घर में 'तुलसी' की वापसी छा जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में ये शो कितना धमाल मचाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X