Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के सेट पर हुई पुरानी स्टार कास्ट की रीएंट्री, जानें कब से शुरू होगा शो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। जब से सीजन 2 की घोषणा हुई है तब से फैन्स तो शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शो को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। दर्शक शो से कनेक्ट हो पाएं इसलिए हर एक किरदार पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi New Promo) का प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें वही पुरानी स्टार कास्ट को देखा गया।

सेट पर लौटी पुरानी स्टार कास्ट

वायरल हो रहे ताजा प्रोमो में देखा जा सकता है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी कि पुरानी स्टार कास्ट एक बार फिर से सेट पर नजर आ रही है। 17 साल बाद सभी किरदारों का रियूनियन हुआ है। इस नजारे ने फैन्स को 17 साल पीछे खींच लिया है। बता दें कि इस प्रोमों में आपको हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, कमलिका गुहा ठाकुरता, केतकी दवे समेत तमाम सितारे साथ नजर आए। बता दें कि सितारे भी सेट पर आकर काफी खुश थे।

इस दिन ऑन एयर होगा शो

हितेन और गौरी इस प्रोमों में कहते नजर आ रहे हैं कि जैसे यह शो कभी खत्म ही नहीं हुआ। उन्होंने वहीं से शुरू किया है जहां से शो छोड़ा था। बता दें कि इस सीरियल में दोनों पति पत्नी बने थे। दोनों रियल लाइफ में भी पति पत्नी हैं। आपको बता दें कि इस प्रोमों के साथ ही शो के शुरू होने की डेट और टाइमिंग भी बता दी गई है। शो के ऑनएयर होने की बात करें तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' 29 जुलाई रात को 10:30 बजे स्टार प्लस पर आएगा। अगर आप इस सीरियल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X