..................... Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi fame Achint Kaur asks for work on social media video viral - Hindi Filmibeat

स्मृति ईरानी के साथ नजर आने वाली इस एक्ट्रेस को अब कहीं नहीं मिल रहा काम, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

Achint Kaur

Achint Kaur Video: जब भी टीवी जगत की बेहतरीन एक्ट्रेस की बात होती है तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस अचिंत कौर का नाम जरूर लिया जाता है। वो एक वर्सटाइल एक्ट्रेस हैं और अपने काम को लेकर काफी पैशनेट हैं, लेकिन बीतते समय के साथ उनके हुनर को वो पहचान नहीं मिल पा रही है, जिसकी वो हकदार हैं।

काम को तरसी एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर को उनकी शानदार अदाकारी के अलावा उनकी कमाल की आवाज के लिए भी जाना जाता है। अचिंत कौर को सबसे ज्यादा पब्लिसिटी साल 2000 में आए टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी। लेकिन अपने कमाल के करियर ग्राफ के बावजूद अब वो वर्क प्रोजेक्ट पाने के लिए तरस रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अचिंत कौर ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने काम मांगा है। वीडियो में उन्होंने कहा, "सभी को नमस्कार। मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे, यह दिल से लिखा गया एक छोटा सा नोट है। मैं एक एक्टर और वॉयस आर्टिस्ट हूं, जिसके पास कई प्लेटफॉर्म पर काम करने का एक्सपीरिएंस है और अभी मैं भारत और इंटरनेशनल लेवल पर नए और एक्साइटिंग मौकों की तलाश कर रही हूं।"

उन्होंने इस वीडियो में आगे कहा- "चाहे वह शॉर्ट फिल्म हो, फिल्म हो, सीरीज हो, सभी तरह का वॉयस वर्क हो, सोशल मीडिया पर कोलैबरेशन हो। कोई भी क्रिएटिव काम हो और इस काम के लिए मैं अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं। इसलिए अगर आप या आपके किसी जानने वाले को पता है कि कौन कास्टिंग कर रहा है या कोलैब करने के लिए तैयार है, तो प्लीज मुझे बताएं क्योंकि मैं उनके साथ जुड़ने के लिए बहुत एक्साइटे हूं। साथ ही, मैंने अपनी मैनेजर तनुजा मेहरा और सोशल मीडिया मैनेजर रेवा खरे शर्मा को डिटेल्स दे दी हैं। बस इतना ही और मेरी बात सुनने और हमेशा आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Take a Poll

अचिंत कौर का करियर

अचिंत ने कई नामी शो जैसे- 'किटी पार्टी', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', 'जमाई राजा' और दूसरे फेमस टीवी शो में काम किया है। वह 'हॉन्टेड 3डी', 'हीरोइन', '2 स्टेट्स', 'कलंक' और भी कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। अचिंत कौर को क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मंदिरा के रोल के लिए और कहानी घर घर की में पल्लवी के रोल के लिए खूब तारीफें मिली थीं और उनके काम को सभी ने पसंद किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अचिंत कौर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में, स्मृति ईरानी के साथ काम किया था। इस सीरियल में वो स्मृति ईरानी उर्फ तुलसी वीरानी की दुश्मन बनी थीं।

FAQs
Filmibeat Entertainment

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X