..................... सास भी कभी बहू थी के 21 पूरे: स्मृति ईरानी-एकता कपूर ने शेयर की अनदेखी वीडियो, "जिंदगी बदल दी इस शो ने" | Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi compelete 21 years: Smriti Irani and ekta kapoor shares video and special post - Hindi Filmibeat

सास भी कभी बहू थी के 21 पूरे: स्मृति ईरानी-एकता कपूर ने शेयर की अनदेखी वीडियो, "जिंदगी बदल दी इस शो ने"

एकता कपूर के सबसे हिट सीरियल की बात हो तो क्योंकि सास भी कभी बहू थी टॉप पर आता है। जिसने टीवी जगत पर कई साल राज किया और दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना। इसी सीरियल की मुख्य भूमिका निभाने वाली स्मृति ईरानी को भला कौन नहीं जानता। इस सीरियल से पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी आज कैबिनेट का हिस्सा है, देश की बड़ी राजनेत्रियों में से एक हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के 21 साल पूरा होने के मौके पर एकता कपूर व स्मृति ईरानी ने स्पेशल पोस्ट किया। स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर किया जोकि शो से जुड़ा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि इस सीरियल ने कई जिंदगियों को बदल डाला था। खूब एन्जॉय भी किया और काफी कुछ सीखा भी। इन शानदार मेमिरो के लिए शुक्रिया।उन्होंने इस शो की पूरी टीम को टैग किया।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

वहीं एकता कपूर ने भी शो के सफल होने के बाद रखी गई पार्टी का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सभी का सालों पुराना अंदाज देखने को मिला। सब झूमते गाते नजर आ रहे हैं। एकता कपूर ने भी खुद लिखा कि, इस दिन में मेरी जिंदगी बदल दी। एकता ने कहा ये ए शो नहीं बल्कि इतिहास है जिसे कोई भी ब्रेक नहीं कर सकता।

बता दें क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया था जिसके 1833 एपिसोड प्रसारित हुए। जो कि इंडियन शो में सबसे लंबे चलने वाले धारावाहिकों में से एक हैं।

इस सीरियल का एक एक किरदार लोकप्रिय हुआ। स्मृति ईरानी के अलावा, मंदिरा बेदी, अनीता हंसनदानी, रोनित रॉय समेत कई सितारे नजर आए। देखिए एकता कपूर और स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किए स्पेशल वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X