15 साल की उम्र में टीवी पर दिखी स्मृति ईरानी की 'सास', आज किस हाल में हैं 64 की अपरा मेहता

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Apra Mehta

Apra Mehta Career Struggle: हिंदी टीवी इंडस्ट्री आज के समय में काफी मशहूर है और 90 के दशक में इस पर ऐसे शोज आते थे जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी भी शामिल है। स्मृति ईरानी ने शो में तुलसी वीरानी का किरदार निभाया और उनकी सास सविता का किरदार अपरा मेहता ने निभाया था।

लेकिन क्या आपको पता है की स्मृति ईरानी की ऑनस्क्रीन सास यानी कि अपरा मेहता अब 24 साल बाद कहां है और किस हाल में है। अपरा मेहता ने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था और वह आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव है। उनका जन्म गुजराती परिवार में हुआ और उन्होंने एक टीवी प्रोग्राम में एंकर के तौर पर काम किया।

बाद में अपरा मेहता को साथ फेरे सीरियल में निगेटिव किरदार निभाने को मिला और फिर उन्होंने काफी और भी किरदार निभाए। अभिनेत्री को कई फिल्मों में भी देखा जा चुका है और इसमें देवदास और चोरी-चोरी चुपके-चुपके जैसी फ़िल्में भी शामिल है। 64 साल की उम्र में आज भी एक्ट्रेस सीरियल्स और फिल्मों में काम करती नजर आती है।

अपरा मेहता को इस समय निया शर्मा के शो सुहागन चुड़ैल में देखा जा रहा है। इस शो को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया गया है और अनुपमा सीरियल में भी वह गुरु मां का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। इसी के अलावा 80 के दशक में टीवी और फिल्म एक्टर दर्शन जरीवाला के साथ उन्होंने शादी की और तब वह सिर्फ 18 साल की थी।

अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला की एक बेटी भी हुई और इसका नाम खुशहाली है। दोनों ने दोबारा बहुत ही धूमधाम से शादी की थी और बाद में इन दोनों के रिश्ते में खटास भी आ गई।इसके बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और हालांकि दोनों का तलाक तो नहीं हुआ है। लेकिन आज भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X