तुलसी का कमबैक और ड्रामे की बहार! चार कारणों की वजह से Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi फिर करेगा TRP पर राज?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 TRP: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर टीवी पर लौट आया है और इस बार भी दर्शकों को बांधकर रखने का पूरा इरादा है। इस शो का नया सीजन 25 साल के लीप के साथ आया है और दर्शकों को फिर से तुलसी विरानी यानी स्मृति ईरानी की झलक देखने को मिल रही है।
पहला एपिसोड हुआ टेलीकास्ट
शो का पहला एपिसोड 29 जुलाई को रात 10:30 बजे प्रसारित हुआ। इसमें दिखाया गया कि विरानी परिवार तुलसी और मिहिर की 38वीं शादी की सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया और फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं।
ये शो इस बार लोगों के दिलों पर राज कर सकता है और साथ ही TRP चार्ट पर। आइए उन कारणों पर एक नजर डालते हैं, जिसकी वजह से ये शो TRP चार्ट्स पर टॉप कर सकता है
पहला कारण: शो से जुड़ी हैं लोगों की यादें
पहले ही एपिसोड में मेकर्स ने पुरानी यादों को फिर से ताज़ा कर दिया। थीम सॉन्ग वही पुराना लेकिन प्यारा है, सेट डिजाइन में भी वही पुरानी भव्यता नजर आती है। इसके साथ ही कुछ फ्लैशबैक सीन भी जोड़ दिए गए हैं। स्मृति ईरानी के साथ इस सीजन में अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और शक्ति आनंद जैसे कई पुराने और नए कलाकार भी दिखेंगे। कहानी में ड्रामा, इमोशन और नए ट्विस्ट भरपूर होंगे।
दूसरा कारण: स्मृति ईरानी की वापसी
एक समय में छोटे पर्दे की रानी कही जाने वाली स्मृति ईरानी ने भले ही राजनीति में कदम रख लिया था, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें तुलसी के किरदार में देखना पसंद करते हैं। इस बार उनकी वापसी ने शो की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।
तीसरा कारण: पुराने कंटेंट से ब्रेक, नई कहानी का मजा
टीवी पर लंबे समय से वही रिपीटेड शोज़ चल रहे हैं। ऐसे में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' दर्शकों के लिए एक ताजा हवा का झोंका बनकर आया है। इसकी कहानी नई है, लेकिन पुरानी भावनाओं से जुड़ी हुई है।
चौथा कारण: लिमिटेड एपिसोड का फॉर्मेट
एकता कपूर ने कन्फर्म किया है कि ये शो लिमिटेड एपिसोड में ही दिखाया जाएगा। इसका मतलब है कि बिना खिंचाव और बोरियत के दर्शकों को दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी - एकदम वेब सीरीज की तरह।


Click it and Unblock the Notifications











